मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने पूरा किया बच्चों से किया वादा, प्रतिभाओं को मिला मंच और सपनों को नई उड़ान - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Friday, 2 October 2026

मिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने पूरा किया बच्चों से किया वादा, प्रतिभाओं को मिला मंच और सपनों को नई उड़ान

संस्थाओं के बच्चों का खत्म हुआ इंतजार अपने सपनों को सम्मान केमिसेज एशिया विजयता सचदेवा ने पूरा किया बच्चों से किया वादा, प्रतिभाओं को मिला मंच और सपनों को नई उड़ान ***""

संस्थाओं के बच्चों का खत्म हुआ इंतजार अपने सपनों को सम्मान के साथ उड़ान  *****""

नेशनल ब्यूरो चीफ पंकज गुप्ता की खास रिपोर्ट

प्रयागराज। बच्चों की प्रतिभा को मंच और सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में मिसेज एशिया विजयता सचदेवा की पहल के तहत विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव में आयोजित सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। टीटीएफ फाउंडेशन के 11 चयनित बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में टी.टी.एफ फाउंडेशन की सोनाली ने राइजिंग स्टार अवार्ड के साथ-साथ मिस सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस 2026’ का खिताब भी अपने नाम किया। अपनी शानदार प्रस्तुति और आत्मविश्वास से सोनाली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं आस्था फाउंडेशन की बेटी तान्या कुमारी ने शानदार डांस प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सम्मान प्राप्त किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें केवल मंच ही नहीं दिया, बल्कि अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया।
विजयता सचदेवा ने कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच देने की है। बच्चों के चेहरे की खुशी और सपनों को पूरा करने का विश्वास ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।
कार्यक्रम में मिले सम्मान और मंच से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में अपने हुनर को और निखारने का संकल्प लिया। साथ उड़ान  *****""

सनी कुमार केशरवानी
संवाददाता
प्रयागराज

प्रयागराज। बच्चों की प्रतिभा को मंच और सपनों को नई उड़ान देने की दिशा में मिसेज एशिया विजयता सचदेवा की पहल के तहत विशेश्वरगंज स्थित होटल त्रिदेव में आयोजित सेलिब्रिटी अवॉर्ड शो में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। टीटीएफ फाउंडेशन के 11 चयनित बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए ‘राइजिंग स्टार अवॉर्ड’ प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में टी.टी.एफ फाउंडेशन की सोनाली ने राइजिंग स्टार अवार्ड के साथ-साथ मिस सिटी वाराणसी सेलिब्रिटी चॉइस 2026’ का खिताब भी अपने नाम किया। अपनी शानदार प्रस्तुति और आत्मविश्वास से सोनाली ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं आस्था फाउंडेशन की बेटी तान्या कुमारी ने शानदार डांस प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सम्मान प्राप्त किया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें केवल मंच ही नहीं दिया, बल्कि अपनी प्रतिभा पर विश्वास करने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया।
विजयता सचदेवा ने कहा कि हर बच्चे के भीतर कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। जरूरत उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और सही मंच देने की है। बच्चों के चेहरे की खुशी और सपनों को पूरा करने का विश्वास ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता है।
कार्यक्रम में मिले सम्मान और मंच से बच्चों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। बच्चों ने विजयता सचदेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में अपने हुनर को और निखारने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन