कमल व्यापार उत्सव 2026 में फैशन, व्यापार और मनोरंजन का शानदार संगम - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Tuesday, 15 September 2026

कमल व्यापार उत्सव 2026 में फैशन, व्यापार और मनोरंजन का शानदार संगम

तीन दिवसीय आयोजन में करीब 1500 व्यापारियों की भागीदारी, समापन पर व्यापारियों को आकर्षक उपहार व मिठाई भेंट


गोरखपुर। कमल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत तीन दिवसीय कमल व्यापार उत्सव 2026 का भव्य आयोजन 9 से 11 सितंबर तक गोरखपुर स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में संपन्न हुआ। उत्सव में फैशन, व्यापार और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। आयोजन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 1500 व्यापारियों की सहभागिता रही, जिसे आयोजकों ने अपने आप में एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान बताया।

कार्यक्रम में फैशन शो और डांस फैशन शो मुख्य आकर्षण रहे। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशिता दत्ता की बतौर चीफ गेस्ट मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए। तीन दिनों तक चले व्यापार उत्सव में 50 से अधिक प्रमुख ब्रांडों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें साड़ी, सूट, रेडीमेड ब्लाउज, लहंगा, सूटिंग-शर्टिंग सहित फैशन और परिधान से जुड़े विभिन्न उत्पाद प्रदर्शित किए गए।

उत्सव में रिटेल और होलसेल दोनों स्तर पर कारोबार हुआ। व्यापारियों ने ग्राहकों के लिए आकर्षक स्कीम और विशेष ऑफर भी पेश किए। वहीं लकी ड्रॉ को लेकर भी व्यापारियों और ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

समापन अवसर पर कमल ग्रुप की ओर से उत्सव में शामिल सभी व्यापारियों को आकर्षक उपहार एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में राजीव जी, अनिल जी, चिंपू जी, पंकज जी, चिंटू जी, अमित, सार्थक एवं प्रियांश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आयोजकों ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में व्यापारियों का एक मंच पर जुटना कमल व्यापार उत्सव की सफलता को दर्शाता है। उत्सव ने व्यापारियों को नए कारोबारी संपर्क बनाने, नए उत्पादों से जुड़ने तथा ग्राहकों को विभिन्न ब्रांड और फैशन उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का बेहतर अवसर प्रदान किया।

इस पूरे आयोजन में कमल ग्रुप के संस्थापक श्री कमल भैया जी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लगातार बना रहा।

 उनके लगभग 60 वर्षों के व्यापारिक सफर और व्यापार जगत में योगदान को देखते हुए कानपुर कपड़ा कमेटी द्वारा आगामी 20 सितंबर 2026 को कानपुर में उन्हें ‘व्यापार रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

कमल व्यापार उत्सव 2026 के सफल आयोजन ने गोरखपुर में व्यापार और फैशन जगत के लिए एक नया मंच तैयार किया है। करीब 1500 व्यापारियों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ यह आयोजन व्यापारिक एकजुटता और बढ़ते कारोबारी नेटवर्क का भी प्रतीक बना।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन