प्रयागराज। अति रुद्र महायज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान 80 ब्राह्मणों द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया।
यज्ञ स्थल पर पूरे दिन वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई देती रही। ब्राह्मणों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भी रुद्राभिषेक में सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजकों के अनुसार अवधूत स्वामी आनंद महाराज जी ने बताया कि जल में केसर और हल्दी मिलाकर रुद्राभिषेक मंत्र उच्चारण द्वारा संपन्न किया गया अति रुद्र महायज्ञ के तहत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी दिनों में भी पूजा-पाठ, रुद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।
No comments:
Post a Comment