लोकेशन —प्रयागराज
नेशनल ब्यूरो चीफ पंकज गुप्ता की खास रिपोर्ट
पुरवा खास में भव्य गणेश उत्सव, बप्पा के दर्शन को उमड़ा जन शैलाब
पुरवा खास, करछना, प्रयागराज में श्री गणेश सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में गणेश उत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन विगत कई वर्षों से लगातार आयोजित होता चला आ रहा है।
गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों के बीच ऐसी आस्था है कि यहां सच्चे हृदय से मांगी गई मनोकामना बप्पा के आशीर्वाद से पूर्ण होती है। इसी श्रद्धा और विश्वास के कारण भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।
आयोजन में प्रतिदिन महिलाओं एवं बच्चों के भजन, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिलाओं द्वारा भक्ति गीतों पर झूमते-गाते हुए प्रस्तुतियां दी जाती हैं, वहीं बच्चों एवं स्कूली बच्चों के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर देते हैं।
फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती आरती सिंह महिलाओं के भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बड़े ही सूझबूझ के साथ व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वहीं बच्चों एवं स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों को मिनी सिंह अपनी देखरेख में मनमोहक ढंग से भक्तों के सामने प्रस्तुत करवाती हैं।
पंडाल के मुख्य पुजारी पूज्य अशोक जी महाराज द्वारा पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। वहीं प्रतिदिन संध्या आरती के पश्चात पूज्य संतोष त्रिपाठी जी द्वारा भगवान श्री गणेश की धार्मिक कथा का श्रवण कराया जा गया ।
कार्यक्रम के सलाहकार आनंद धूरिया जी भी अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए बड़े ही सूझबूझ के साथ अपनी निगरानी में कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं सुचारु रूप से संचालित कराने में सहयोग कर रहे हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के संरक्षक राजेंद्र सिंह, सचिव राजकुमार सिंह सहित सदस्य श्याम जीत साहू, रोहित सिंह, श्यामू यादव, राजा यादव एवंहर्ष गौड़ पंकज श्रीवास्तव लोको पायलट मुंबई डिवीजन से लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। पंडाल की व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान शिवकुमार सिंह द्वारा दिया जा रहा है, जबकि संगीत व्यवस्था की जिम्मेदारी म्यूजिक डायरेक्टर कुलदीप गुप्ता संभाल रहे हैं।
महिला श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान श्रीमती जानकी देवी एवं निर्मला देवी द्वारा रखा जा रहा है। इसके अलावा फाउंडेशन के अन्य सदस्य, भक्तगण एवं समस्त ग्रामवासी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
24 सितंबर को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया
25 सितंबर अनंत चतुर्दशी को बड़े ही धूम धाम से विसर्जन शोभायात्रा,
निर्धारित मार्ग से होते हुए ज्वालामुखी हथीगन के तालाब पहुंचेगी, जहां विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया जाएगा।
गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया से वातावरण भक्तिमय हो गया।
No comments:
Post a Comment