ग्राम हिरनी में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Monday, 7 September 2026

ग्राम हिरनी में कच्चा मकान भरभराकर गिरा, एक ही परिवार के पांच लोग घायल


घाटमपुर। साढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनी में रविवार 06 सितंबर 2026 को लगभग सुबह 11 बजे एक बड़ा हादसा हो गया, जब मुकेश सिंह पुत्र दारा सिंह का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार के कई सदस्य मलबे में दब गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में मुकेश सिंह (40 वर्ष), उनकी पुत्री काजल (20 वर्ष), नीतू (7 वर्ष), पल्लवी (3 वर्ष) तथा माया (15 वर्ष) मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की सहायता से सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पतारा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मकान कच्चा होने के कारण अचानक ढह गया। घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
साढ़ क्षेत्र से साहिल अली की खास रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन