जनपदीय बालिका बालीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Thursday, 10 September 2026

जनपदीय बालिका बालीबाल प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रयागराज।  इलाहाबाद इण्टर कालेज में जनपदीय  बालिका बालीबाल प्रतियोगिता  सम्पन्न हुई।  प्रतियोगिता का उद्घाटन *जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रयागराज डाॅ सन्तोष कुमार राय और प्रो (डाॅ )  पियूष रंजन अग्रवाल,  अध्यक्ष अग्रवाल जातीय शिक्षा परिषद्* के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। जि वि नि ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुये उनका उत्साहवर्धन किया।आपने छात्राओ का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि खेल छात्र जीवन में ऊर्जा , अनुशासन और सुन्दर स्वास्थ के हितार्थ होता है। खेल की भावना आपस में सामंजस्य स्थापित करती है। अण्डर 14,17,19 तीनों वर्गों की जनपदीय प्रतियोगिता में 7 तहसीलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रो पियूष रंजन अग्रवाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुये सफलता का आशीर्वाद प्रदान किया। आपने छात्र जीवन के सर्वांगीण विकास में खेल की महती भूमिका पर प्रकाश डाला। अतिथियों  का *स्वागत उद्बोधन डाॅ अनन्त कुमार गुप्त संयोजक एवं प्रधानाचार्य* ने किया।
विजेता प्रतिभागियों को *पुरस्कार वितरण  सह जि वि नि जीतेन्द्र प्रताप सिंह के करकमलों* से हुआ। अण्डर 19 की विजेता हंडिया एवं उपविजेता नगर दक्षिण, अंडर 17 की विजेता नगर उत्तर उपविजेता नगर दक्षिण, अंडर 14 की विजेता नगर दक्षिण उपविजेता करछना की टीमें रहीं। सफल प्रतिभागी टीम को सह जि वि नि ने पुरस्कार प्रदान किया। प्रथम सत्र कार्यक्रम के समापन में 
धन्यवाद ज्ञापन बलराम ने किया। द्वितीय सत्र में धन्यवाद राजेन्द्र प्रताप सिंह ने एवं आभार सरिता यादव ने किया। कार्यक्रम का संचालन मृगेंद्र सिंह एवं वत्सला जायसवाल ने किया। सफल आयोजन में रुपी अग्रवाल , कौशिकी अग्रहरि,माहेश्वरी प्रसाद सन्त,शैलेन्द्र साहू,प्रतिभा यादव,प्रसून सिंह एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन