*प्रयागराज, 5 अगस्त 2026* — लायंस क्लब प्रयागराज प्रमिला का अधिष्ठापन समारोह सिविल लाइन्स स्थित होटल प्रयाग इन में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसी अवसर पर लियो रेनबो क्लब का अधिष्ठापन समारोह भी आयोजित किया गया।
समारोह में क्लब प्रमिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। *लायन आयुषी अग्रवाल* को क्लब की नई अध्यक्ष, *लायन जया मनोहर* को सचिव और *लायन मुमुल सिंह* कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वहीं लियो रेनबो क्लब में *लियो परनिका सिंह* को अध्यक्ष, *लियो देवांशी श्रीवास्तव* को सचिव और *लियो आद्या मनोहर* को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ *इंटरनेशनल डायरेक्टर लायन जगदीश उलाठी* द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात *लियो श्यामभवी शर्मा* ने ईश वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में लियो रेनबो क्लब की सदस्य *लियो आराध्या, अनन्या, श्रद्धा ,काव्या और प्रतिष्ठा* ने सामूहिक प्रार्थना गीत किया।
इस अवसर पर क्लब की *चार्टर प्रेसिडेंट एमजेएफ लायन तृप्ति पनवार* मेंबर्स के साथ प्रर्थना की।
कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि मङलाध्यक्ष पीएमजेऐफ लायन उदय चंदानी जी* ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की खूब सराहना की।
मंडल अध्यक्ष प्रथम लायन उमेश खक्कर जी* ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। *की-नोट स्पीकर*: पीडीजी आईपीडीजी डॉ. लायन अर्पण दत्त दुबे जी
कार्यक्रम का *संचालन लायन धनांशी अग्रवाल और लायन मुमुल सिंह* ने किया।
*लायन मीना अरोरा जी* ने लायंस के नैतिक सिद्धांत पढ़े, वहीं मीनाक्षी भोला ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की।
सभी सदस्यों का *स्वागत लायन रजनी जी और लायन वनीता जी* ने
*नैतिक सिद्धांत*: लायन मीना अरोरा ,राष्ट्रगान आकांक्षा जायसवाल और सीमा जी ने किया।
* इस मौके पर रीजन चेयरपर्सन लायन माधवी अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लायन सुनीता चौधरी* एवं वरिष्ठ सदस्य ,अरुणा अस्थाना माला मिश्रा, धीरेन्द्र मिश्रा, ममता बंसल,ईरा सेठी, उषा तिवारी, रोहित जायसवाल, वंदना तिवारी, राकेश मोहन बालाजी, सतीश टंडन, बृजेन्द्र जायसवाल व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment