सावन के इस पावन महीने में हर वर्ष की भाँति इस साल भी देश भर के विभिन्न कोनों से लाखों श्रद्धालु देवघर, काशी विश्वनाथ, हरिद्वार सहित बहुत से शिवालयों पर जल चढ़ाने के लिए कांवड़िया समूह कांवड़ यात्रा पर जाते हैं। इस शुभ अवसर पर शहर, गांव, गलियां, चौराहे हर जगह भक्ति भाव देखने को मिल रहा है। ऐसे समय पर जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स की नई प्रस्तुति में सावन के पावन महीना में कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए बहुत ही प्यारा बोलबम गीत 'सरकार के आदेश बा' सिंगर प्रतिभा राज और एक्ट्रेस दामिनी यादव लेकर आई हैं। जिसे लोगबाग डीजे और साउंड सिस्टम पर बजाकर नाच-झूम रहे हैं। सिंगर प्रतिभा राज की सुरीली आवाज में गाया हुआ यह बोलबम गीत लोगों के बीच भक्ति रस बिखेरने के साथ-साथ हर शिवभक्त को झूमने पर मजबूर कर रहा है। गाने के बोल और म्यूजिक बीट्स कांवड़ियों के उत्साह को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
इस गीत के वीडियो में अभिनेत्री दामिनी यादव और अभिनेता व गायक रोहित वर्मा की शानदार अदाकारी एवं केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसगीत का वीडियो पूरी तरह से सावन के माहौल को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है। हरे-भरे बैकड्रॉप, गेरुआ वस्त्र पहने कांवड़िये, भगवान शिव की आरती व जलाभिषेक के दृश्य दर्शकों को भाव-विभोर कर रहे हैं। भोलेबाबा के भक्तों और कांवड़ियों के बीच इस बोलबम गीत को खूब पसंद किया जा रहा है।
लिंकः https://youtu.be/R4MGQeFAqCk?si=Muifdrf_Zb3lWse1
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत 'सरकार के आदेश बा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव ने गरदा शानदार परफॉर्मेंस किया है। उनके साथ एक्टर सिंगर रोहित वर्मा ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार सोनू सरगम ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फ़िल्म निर्माता रत्नकर कुमार ने कहा कि 'सावन का महीना भगवान भोलेनाथ के भक्तों और हम सबके लिए बेहद खास होता है। हमारी कोशिश रहती है कि हम हर त्योहार और सावन के अवसर पर दर्शकों को ऐसे भक्तिगीत दें जो उन्हें सीधा ईश्वर की भक्ति से जोड़ सकें। हमें पूरा विश्वास है कि इस बोलबम गीत हर किसी का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिलेगा!'
एक्ट्रेस दामिनी यादव ने कहा कि 'इस बोलबम गीत में धार्मिक भावना, कांवड़ यात्रा के उत्साह और भगवान शिव की भक्ति को बड़े ही सुंदर व आधुनिक अंदाज में दिखाया गया है। इतना प्यारा बोलबम गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!'
No comments:
Post a Comment