कार्यकर्ता सम्मान के साथ संपन्न हुआ रथ यात्रा महोत्सव
श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा केसरवानी बालिका स्कूल ठाकुर दीन हाथा बहादुर गंज में कार्यकर्ता सम्मान एवं रथयात्रा महोत्सव संपन्न समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पूर्व पार्षद विजय वैश्य कुमार नारायण सतीश चंद्र केसरवानी, दाऊ दयाल गुप्ता, जयराम गुप्ता, मंत्री गगन दास गुप्ता, अमर रस्तोगी, कन्हैया लाल गुप्ता, कृष्ण बहादुर पप्पू कलश, राजेश केसरवानी पूनम गुप्ता रीता साहू शशी कांत जायसवाल पप्पू ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान जगन्नाथ जी की वंदना के साथ किया।आप
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि रथ यात्रा महोत्सव की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और दानदाताओं की सेवा कार्य के
बदौलत हुई है । उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से निरंतर चलने वाली रथ यात्रा महोत्सव आज प्रयागराज का गौरव बन चुकी है। हमें इस गौरव को बनाए रखना है।
कार्यक्रम संयोजक त्रिलोकी केसरवानी हैप्पी कसेरा, रहे
इस अवसर संजय गुप्ता संजय वैश्य, अजय अग्रहरि, संदीप गुप्ता,अतुल खन्ना महेश सोनी,अनूप मिश्रा अरुण साहू, अनिल केसरवानी मंजू गुप्ता सरिता मिश्रा रीमा चतुर्वेदी, रिंकू वर्मा आकाश मालवीय अभिलाष केसरवानी पार्षद नीरज गुप्ता नेम यादव, लता उपाध्याय मीना देवी गीतांजलि साक्षी केसरवानी सुनीता साहू प्रीति गुप्ता आदि ट्रस्ट के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे और सभी को सम्मानित किया गया
No comments:
Post a Comment