सरस्वती शिशु मंदिर किदवई नगर अल्लापुर प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भावपूर्ण सम्मान - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Wednesday, 29 July 2026

सरस्वती शिशु मंदिर किदवई नगर अल्लापुर प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का हुआ भावपूर्ण सम्मान


प्रयागराज। सरस्वती शिशु मंदिर, किदवई, अल्लापुर, प्रयागराज में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वेदव्यास जी के पूजन एवं वंदन से हुआ। इस अवसर पर शिशु वाटिका के द्वय भैया महर्षि वेदव्यास के स्वरूप में सुसज्जित होकर उपस्थित हुए, जिनका आचार्य परिवार द्वारा पुष्पार्चन कर सम्मान किया गया।

विद्यालय के भैया-बहनों ने अपने गुरुजनों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता प्रकट करते हुए तिलक, चंदन, माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु वंदना के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि गुरु केवल ज्ञान प्रदान करने वाले शिक्षक ही नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। गुरु के मार्गदर्शन से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी आचार्यों ने विद्यार्थियों को सदाचार, अनुशासन एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा दी।
सभी आचार्य परिवार एवं भैया बहनों के साथ
संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।
  संगीताचार्य सुश्री वर्षा पांडे जी ने अपने गुरु वंदन गीत से वातावरण को भावपूर्ण बनाया ।
  श्री चिंतामणि तिवारी जी ने बच्चों को शुभाशीष दिया

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन