*भजन सम्राट सुधीर व्यास पहली बार भगवान जगन्नाथ जी पर आधारित स्वयं के रचनात्मक भजनों का शुभारंभ करें*
*विशाल भजन संध्या के आयोजन का वितरित किए जा रहे हैं निशुल्क प्रवेश पास*
श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति ट्रस्ट द्वारा रथ यात्रा महोत्सव के अंतर्गत 17 जुलाई को प्रयागेश्वर जगन्नाथ मंदिर काशी राज नगर कटघर के प्रांगण में शाम 6:00 बजे विशाल भक्ति संगीत भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
रथ यात्रा संयोजक राजेश केसरवानी ने बताया कि भजन संध्या के आयोजन में मध्य प्रदेश इंदौर के भजन सम्राट सुधीर व्यास जी *ये चमक ये दमक* जैसे अपने दर्जनों मशहूर भजनों की प्रस्तुति देंगे इसके अलावा भगवान जगन्नाथ जी पर आधारित अपने नए रचनात्मक भजनों का प्रयागराज की धरती पर शुभारंभ करेंगे। भक्ति संगीत भजन संध्या
को सफल बनाने के लिए ट्रस्ट के द्वारा निशुल्क प्रवेश पास वितरित किए जा रहे हैं । इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ जी की दिव्य झांकी का श्रृंगार का दर्शन भक्तों को प्राप्त होगा । और उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकारों के द्वारा कलात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment