*राजेश केसरवानी*
*महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी का चित्र वितरित किया गया*
अमर क्रांतिकारी श्रद्धांजलि ग्रुप के द्वारा अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की 120 वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या पर
श्रद्धांजलि कर हर घर आजाद जागरण अभियान चलाया गया इस अवसर पर श्रद्धांजलि ग्रुप के अध्यक्ष राजेश केसरवानी ने कहा कि
मां भारती के सपूत चंद्रशेखर आजाद के लिए जाति-पात की बंधन से ऊपर उठकर राष्ट्र की सेवा प्रथम था और मां भारती की आजादी के लिए उन्होंने कभी गुलामी स्वीकार नहीं की और मरते दम तक आजाद रहे। और चंद्रशेखर आजाद जी ने अपनी अंतिम सांस प्रयागराज की धरती पर
मां भारती की सेवा करते हुए दिया। जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए इसलिए आने वाली पीढ़ी को राष्ट्र की प्रति उनकी शहादत को बताने के लिए हर घर चंद्रशेखर आजाद जी की तस्वीर होनी चाहिए ।
जिससे नौजवानों के अंदर राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा सदैव मिलती रहेगी।
*इस अवसर पर अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की सचित्र वितरित किया गया*
कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न जायसवाल ने किया
संयोजक अभिलाष केसरवानी रहे।
इस अवसर किशन चंद्र जायसवाल, सुनील केसरवानी सोनू, अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता, श्याम कृष्ण विश्वकर्मा, मुकेश जायसवाल,नीरज केसरवानी,
आदि रहे।
No comments:
Post a Comment