भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे के इन दिनों एक के बाद एक कई गानें रिलीज हो रहे हैं। उनका हर गाना रिलीज होने के साथ ही वायरल हो जाते हैं। इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रितेश पांडेय और सिंगर श्रिष्टि भारती का नया लोकगीत 'गोदी में संवरिया' रिलीज किया गया है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव रितेश पांडेय के साथ नजर आ रही है। जिसे दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। गाने को रितेश पांडेय और सिंगर श्रिष्टि भारती ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वही माही और रितेश की जोड़ी कमाल की लग रही है। अब तक के करियर में रितेश ने कई हिट फिल्मों के साथ सुपरहिट गाने भी दिए हैं। इसी बीच उनका एक नया गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वही माही श्रीवास्तव के कई गाने यूट्यूब पर मिलेनियम क्लब में शामिल हो कर धूम मचा रहे हैं।
लिंकः https://youtu.be/AAbLk583vRo
इस गाने में रितेश पांडे और माही श्रीवास्तव के शानदार एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। 'गोदी में संवरिया' सॉन्ग को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, माही श्रीवास्तव इंडियन लुक में काफी अट्रैक्टिव लग रही हैं। गाने में रितेश पांडेय किसी कंट्रक्शन साइट पर नजर आ रहे हैं वही माही अपने ससुराल में दुखी मन से पिया से फ़ोन पर बात कर रही है।
गाने में रितेश पूछते हैं कि ए धानी हालचाल सब ठीक बाटे न... माई बापू भाई बहु जाए नेक बांटे न...कुछ कमी बैसी होई बोलिया हमें महरिया..हां बोलिया महरिया...। इस पर माही कहती है कि माई बापू ठीक बाड़े ठीक घर दुअरिया... जे आ तो ता ख़िलाते लेके गोदी में संवरिया...।
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'गोदी में संवरिया' को सिंगर-एक्टर रितेश पांडेय और सिंगर श्रिष्टि भारती ने गाया है। इसके लिरिक्स अनूप राय ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक धमेंद्र चंचल ने दिया है। 'गोदी में संवरिया' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन रवि पंडित ने किया है। इसके कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता, कॉस्ट्यूम बादशाह खान, एडिट दीपक पंडती और डीआई रोहित ने किया है।

No comments:
Post a Comment