आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 7 May 2023

आज का राशिफल

 🥀८ मई २०२३ राशिफल-सोमवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-७:३० AM से ९:०८ AM तक है,चन्द्रमा वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है। 



🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹 


🥀मेष:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

राशि के सूर्य व गुरु व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है,बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा,जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है,धार्मिक यात्रा के संयोग हैं,नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे,लाभ के अवसर बढ़ेंगे,कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है,परिवार की समस्याओं की चिंता रहेगी,समय की अनुकूलता का लाभ अधिकाधिक लेना चाहिए,नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है,व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।  


🥀वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

दिन सफलता का है,व्यवसाय में रुके धन का आगमन हो सकता है,आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे,कार्य लाभ देंगे,बेरोजगारी दूर होगी,धन की आवक बनी रहेगी,जोखिम व जमानत के कार्य न करें,लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें, सफलता मिलेगी,शुभ कार्यों में संलग्न होने से सुयश एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा,व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। 


🥀मिथुन:-ॐ रां राहवे नम:। 

गुरु दशम का होकर व्यवसाय के लिए शुभ है,आज के दिन मेष के गुरु बिजनेस के लिए अनुकूल है,स्थान परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं,रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे,किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा,कार्यों पर नजर रखें,पूँजी निवेश बढ़ेगा,प्रचार-प्रसार में रहेंगे। 


🥀कर्क:-ॐ सों सोमाय नम:।

गुरु राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है,दिवस शुभ है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,क्रोध पर नियंत्रण रखें,सुखद समाचार मिल सकता है। चिंता बनी रहेगी,व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें,वास्तविकता को महत्व दें,प्रयासों में सफलता के योग हैं। 


🥀सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

गुरु नवम व शुक्र वृष में रहेंगे,शुक्र क्रय करने के लिए शुभ है,शुक्र व बुध जांब में किसी नवीन उत्तरदायित्व से लाभ देंगे,आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है,नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा,धन प्राप्ति सुगम होगी,पूछ-परख रहेगी,रुके कार्य बनेंगे,जोखिम न लें,वाणी पर नियंत्रण रखना होगा,व्यवहार कुशलता एवं सहनशीलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा,खानपान पर नियंत्रण रखें। 


🥀कन्या:-ॐ कें केतवे नम:।

सूर्य मेष व शुक्र राशि से नवम रहकर व्यवसाय में लाभ देंगे,शुक्र लव लाइफ के लिए लाभकारी है,चन्द्रमा पंचम भाव में है,शनि भी मंगलमय है सफलता देगा,उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी,प्रसन्नता रहेगी,मान बढ़ेगा,जल्दबाजी न करें,जोखिम के कार्यों से दूर रहें,पराक्रम में वृद्धि होगी,परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा,अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।  


🥀तुला:-ॐ कें केतवे नम:।

गुरु परिवार के लिए शुभ फलदायक हैं,थोड़ा तनाव संभव है,मित्रों का सहयोग मिलेगा,निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे,कुछ प्राप्ति होगी,कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी,व्यापार में उन्नति के योग हैं,सुखद स्थिति बनेगी,प्रयास की मात्रा के अनुसार लाभ की अधिकता रहेगी,अपनी वस्तुएँ संभालकर रखें।  


🥀वृश्चिक:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

चन्द्रमा व शुक्र प्यार व अन्य रिश्ते संबंधों में भावुकता देंगे,गुरु पँचम मंगलमय है,दिन यात्रा के लिए सफलता का है,चन्द्रमा आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,वाणी पर नियंत्रण रखें,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,जोखिम न लें,अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें,विवादों से दूर रहना चाहिए,आर्थिक प्रगति हो सकती है। 


🥀धनु:-ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

गुरु मेष में है,परिवार में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं,कार्य निबटेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा,तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी,धनार्जन होगा,कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी,नेतृत्व गुण की प्रधानता के कारण प्रशासन व नेतृत्व संबंधी कार्य सफल होंगे,शत्रुओं से सावधान रहें।  


🥀मकर:-ॐ कें केतवे नम:।

चन्द्रमा मङ्गलमय हैं,आफिस में वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें,आर्थिक स्थिति में प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे,मेहनत का फल मिलेगा,कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी,प्रतिष्ठा बढ़ेगी,शत्रु शांत रहेंगे,धनार्जन होगा,लाभ होने की संभावना है,बुद्धि एवं मनोबल से सुख-संपन्नता बढ़ेगी,व्यापार में कार्य का विस्तार होगा,सगे-संबंधी मिलेंगे। 


🥀कुंभ:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

शुक्र चतुर्थ लाभ देंगे,वृष का शुक्र बहुत ही शुभ होता है,शनि भी राशि में है,व्यवसाय को लेकर लाभ रहेगा तथा नवीन कार्य आरंभ होंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,कार्य में अनुकूलता रहेगी,धनार्जन होगा,व्यापार-व्यवसाय में इच्छित लाभ की संभावना है,मदद मिलेगी,लेनदेन में सावधानी रखें। 


🥀मीन:-ॐ सों सोमाय नम:।

गुरु राशि में शुभ हैं,उन्नति होगी,तृतीय शुक्र घर व मकान के लिए शुभ है,व्यवसाय में लाभ के संकेत दे रहे हैं तथा कोई बड़ा कार्य संभावित है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,दूसरों की जमानत न लें,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं,कुछ क्रय करने के योग बनेंगे,प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन