🌹७ मई २०२३ राशिफल-रविवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-५:१५ PM से ६:६३ PM तक है,चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀
🐏मेष:-अष्टम चन्द्रमा व राशि के गुरु आध्यात्म में बड़ा लाभ दे सकता है,बिजनेस पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा,जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है,व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं,जीवन सुखमय रहेगा,कारोबार का विस्तार होगा,आय में वृद्धि होगी,किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।
🐃वृष:-दिन सफलता का है,रुके धन का आगमन हो सकता है,आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे,मन प्रसन्न रहेगा,आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा,पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा,कारोबार का विस्तार होगा,आय में वृद्धि होगी,क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी,सुख में वृद्धि होगी।
👩👧मिथुन:-शनि नवम व चन्द्रमा खष्ठम शुभ है,दिन गुरु व शुक्र व्यवसाय के लिए अनुकूल है,यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं,मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी,पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा,दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी,कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी,सुखद समाचार मिल सकते हैं,घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
🦀कर्क:-सूर्य राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज पंचम भाव में शुभ है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,आत्मविश्वास बहुत रहेगा,सुख में वृद्धि के योग के योग बन रहे हैं,लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।
🦁सिंह:-गुरु नवम व सूर्य राशि से भाग्य भाव में शुभ रहेंगे,गुरु-चन्द्रमा परिवार के लिए शुभ है,चन्द्रमा व शुक्र किसी नवीन पद से लाभ देंगे,किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है,कार्यों में सफलता मिलेगी,पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा,किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं,सुखद समाचार मिलेगा।
🧘कन्या:-बुध व शुक्र व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे,अष्टम गुरु व तृतीय चन्द्रमा जाँब के लिए लाभकारी है,शनि भी मकर का होकर मंगलमय है,सफलता देगा,सहयोग मिलेगा,धार्मिक कार्य हो सकते हैं,बातचीत में सन्तुलित रहें,कुछ बदलाव की सम्भावना बन रही है।
⚖️तुला:-सूर्य राशि से सप्तम तथा चन्द्रमा द्वितीय भाव में होकर शुभ फलदायक हैं,जाँब को लेकर उन्नयन संभव है,सहयोग मिलेगा,कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है,आय में वृद्धि होगी,परिश्रम अधिक रहेगा,मित्रों का सहयोग मिलेगा,परिवार का साथ मिलेगा।
🦞वृश्चिक:-शुक्र व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में प्रगति देंगे,राशि के चन्द्रमा शिक्षा के लिए मंगलमय है,दिन सफलता का है,आय में वृद्धि होगी,आत्मविश्वास में रहेगा,धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं,दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी,कार्यों में मनवांछित सफलता मिलेगी।
🏹धनु:-चन्द्रमा द्वादश व गुरु राशि से पंचम गोचररत है,सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,व्यवसाय में नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,परिवार में सुख-शान्ति रहेगी,सुखद समाचार मिल सकता है,अफसरों का सहयोग मिलेगा,कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।
🐊मकर:-शनि द्वितीय तथा गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे,प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे,आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे,धैर्यशीलता में वृद्धि होगी,कार्यक्षेत्र में कठिनाई आ सकती हैं,वैचारिक मतभेद रहेंगे,मित्रों का सहयोग मिलेगा।
⚱️कुंभ:-सूर्य तृतीय में व शनि राशि में है,बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा,नवीन कार्य आरंभ होंगे,गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे,आय में वृद्धि होगी,कार्यक्षेत्र बढ़ सकता है,क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे,कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है,मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे,आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे,बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ेगा।
🐬मीन:-सूर्य राशि से द्वितीय शुभ हैं,उन्नति होगी,बुध व गुरु लाभ के संकेत दे रहे हैं,बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है,रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है,वाणी में सौम्यता रहेगी,धैर्यशीलता में वृद्धि होगी,कारोबार विस्तार से यात्रा पर जाना हो सकता है,आय में वृद्धि होगी।

No comments:
Post a Comment