शिल्पी राज और नवरत्न पांडेय का 'नचनिया के दीवाना' हुआ रिलीज, चांदनी मेहता की मुस्कान के दीवाने हुए दर्शक - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 6 May 2023

शिल्पी राज और नवरत्न पांडेय का 'नचनिया के दीवाना' हुआ रिलीज, चांदनी मेहता की मुस्कान के दीवाने हुए दर्शक

 


भोजपुरी सिनेमा जगत में एक ही नाम की धूम मची हुई है, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहता है और वो नाम कोई और नहीं बल्कि ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का है। जिनकी आवाज के दीवाने आज पूरे देश में हैं, इनके गाए हुए सभी गाने यूट्यूब पर छाए रहते हैं। इसके साथ ही भोजपुरी सिंगर नवरत्न पांडेय भी अपनी गायकी और एक्टिंग से दर्शकों के बीच बहुत ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं। नवरत्न के गानों का भी दर्शकों को बहुत ही बेसब्री से इंतजार रहता है। वही अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से नवरत्न पांडेय और शिल्पी राज का नया भोजपुरी लोकगीत 'नचनिया के दीवाना' रिलीज किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इसके साथ ही इस गाने को नवरत्न पांडेय और चांदनी मेहता पर फिल्माया गया है। जिसके एक्सप्रेसशन के चर्चे अभी से ही इंडस्ट्री में होने लगे हैं। गाने में नवरत्न और चांदनी की जोड़ी बेहद ही शानदार दिख रही है। मानो ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हो। 


Link : https://youtu.be/MnuUFs93Aqw


गाने में नवरत्न पांडेय कहते हैं ससुर में गइल बाड़ू जब से...मिलता खबरिया न तब से...कितना रे बनेला बलमुआ कितना रे देर राखेला ध्यान...इस पर चांदनी बड़े ही गमगीन भाव से कहती है कि छोड़ तोहे आइनी अपने कायनी अपन हम नुकसान...ए दोनों नचनिया के पियवा दीवाना बड़े ए जान...।


गाने में नवरत्न और चांदनी के साथ परफॉर्म किया है जो एक दम कमाल धमाल लगा रहा है। गाने में नवरत्न पांडेय और चांदनी की जोड़ी दर्शकों बेहद ही पसंद आ रही है। गाने में चांदनी की कातिलाना अदाएं दर्शकों के दिलों पर छुरिया चला रही है और उसके ऊपर उनकी जानलेवा मुस्कान सभी को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है इन दोनों के डांस मूव भी कमाल के लग रहे हैं।


भोजपुरी लोकगीत 'नचनिया के दीवाना' को ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और सिंगर नवरत्न पांडेय ने साथ मिलकर गाया है। इसको चांदनी मेहता और नवरत्न पांडेय पर फिल्माया गया है। गाने के लिरिक्स सोनू सरगम(आरा) ने लिखे हैं। वही इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। मिक्स एंड मास्टर जीतू शर्मा ने किया है। गाने का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसका निर्देशन रवि पंडित, कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता, पोस्ट प्रोडक्शन वुडपेकर्स वी, एडिट दीपक पंडित, डीआई कलरिस्ट  रोहित सिंह ने किया है।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन