🥀६ मई २०२३ राशिफल-शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-९:०९ AM से १०:४६ AM तक है,चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹
🐏मेष-चन्द्रमा का सप्तम भाव में व सूर्य का राशि में गोचर धन लाभ तो देगा,लाभान्वित होंगे,आध्यात्मिक कार्यों की तरफ झुकाव रहेगा,ऑफिशियल कार्यों की बात करें तो नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा,वहीं मेहनत के बल पर सभी चुनौतियों को पार करने में सफल हो सकते हैं,दूसरी ओर भाग्य को देखें तो वह भी आपकी सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे,वातावरण आनन्दित रहेगा।
🐃वृष-दिन कॅरियर में विशेष सफलता का है,सूर्य के द्वादश गोचर यात्रा के लिए शुभ है,रुके धन का आगमन हो सकता है,परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे,पूर्व नियोजित कार्य भी पूरे होंगे,सामाजिक तौर पर अपनी स्थिति एक अच्छे नागरिक की बनाई है उनको अच्छा एडवांटेज भी मिलने की संभावनाएं हैं,कर्मक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है।
👩👧मिथुन-गुरु का इस राशि से दशम व सूर्य का मेष व चन्द्रमा का पंचम गोचर सफलता कारक है,बिजनेस में प्रगति होगी,मित्रों के सहयोग के कारण सफलता आसान है,परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,आध्यात्म की तरफ बढ़ सकते हैं,ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है,कि सामाजिक कार्यों में पूर्ण योगदान देना चाहिए,आप समाजसेवी हैं तो आपका दिन बहुत ही खास रहने वाला है,कर्मक्षेत्र में आप अपने कार्य को कर पाने में सक्षम होंगे,दिमाग में जो आइडिए आएंगे उससे कार्य को बहुत अच्छे तरीके से करने में सफल रहेंगे।
🦀कर्क-राशि का स्वामी चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर आर्थिक सुख में उन्नति देगा,लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,अपनों का सपोर्ट भी भरपूर मिलने वाला है,करियर के लिए दिन व्यस्त पूर्ण रहेगा,कार्यों में आपकी लगन देखकर सराहना भी मिलेगी,पसंद के विषयों पर ध्यान दें।
🦁सिंह-सूर्य-गुरु का मेष व चन्द्रमा का तृतीय गोचर मंगलमय है जिससे वे नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,सफलता मिलेगी,परिवार के सहयोग को लेकर प्रसन्न रहेंगे,अपने कार्य को पूरी लगन से करें,परिणाम अच्छा मिलेगा,कर्मक्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां कुछ ज्यादा आ सकती हैं,लेकिन किसी भी प्रकार से आपको परेशान नहीं होना है।
🧘कन्या-चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य मेष में आर्थिक सुख से प्रसन्नता देंगे,चन्द्रमा व गुरु कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है,व्यवसाय में लाभ सम्भव है,कर्मक्षेत्र में ज्ञान मिल रहा है,उस ज्ञान का लाभ लेते हुए अपने को अपडेट करना चाहिए कुछ ज्ञानवर्धक कोर्स भी कर सकते है,व्यापारियों को छोटे-मोटे मुनाफे हाथ लगेंगे,वहीं दूसरी ओर व्यापार को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेने चाहिए।
⚖️तुला-गुरु,चन्द्रमा व सूर्य का प्रभाव मङ्गलमय है,शनि का पँचम गोचर लाभ प्रदान कर रहे हैं,प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी,उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा,कर्मक्षेत्र में अपनी किसी पुरानी गलती से कुछ सीखने को मिलेगा जो कि आपके सफलता में सहायक साबित होगा,व्यवसाय में लेन-देन से भी दूरी बनाकर रखें,व्यवसाय करने वालों को लाभ मिलने की पूर्ण संभावना है।
🦞वृश्चिक-सूर्य तथा गुरु का राशि से खष्ठम गोचर व्यवसाय में सफलता देगा,मङ्गल व शुक्र सफलता देगा,मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,किसी भी नकारात्मक विचार को बहुत अधिक बढ़ने नहीं देना होगा,आत्मबल को मजबूत करते हुए अपने काम को करते रहना है,परिवार का माहौल संतोषजनक रहेगा।
🏹धनु-गुरु चतुर्थ तथा सूर्य राशि से पंचम व शनि तृतीय रहकर अनुकूल हैं,सूर्य व गुरु उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,अपने को मजबूत रखें,सेहत में गरिष्ठ और बाहर का भोजन अवॉइड करना चाहिए,मित्रों का पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त होगा।
🐊मकर-सूर्य मेष,राशि स्वामी शनि राशि से द्वितीय व चन्द्रमा राशि से दशम गोचर कर रहे हैं,कोई बड़ा कार्य हो सकता है,तुला राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा,धार्मिक योजनाएं बनेगी,किसी की सेवा करना भी धर्म ही है,मान-प्रतिष्ठा हो सकती है।
⚱️कुंभ-दिन प्रोग्रेस का है,राशि में गोचर करता शनि,मेष राशि के सूर्य व तुला राशि के चन्द्रमा प्रोमोशन सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,जोश और उत्साह की भावना देखी जा सकती है वहीं दूसरी ओर धर्म-कर्म में भी आपका काफी मन लगेगा,आर्थिक रूप से दिन शानदार रहेगा।
🐬मीन-राशि से द्वितीय गुरु व कुम्भ के शनि मङ्गलमय हैं,अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य समस्या को समाप्ति दे सकता है,यात्रा के प्रति सचेत रहें,उदार भाव के साथ वार्ता करें,यदि किसी को आपसे मदद की आवश्यकता पड़ती है तो निसंकोच मदद करनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment