धर्म और राशिफल :- Chandra Grahan 2023 इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को यानि आज लग रहा है, वैशाख पूर्णिमा पर 130 साल बाद चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है | दरअसल 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण दोनों का संयोग बन रहा है। यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, और इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह ग्रहण स्वाति नक्षत्र तुला राशि में लगेगा, जिससे तीन राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा | ऐसे में इन राशियों के जातकों को सतर्क रहने की जरूरत है |
ज्योतिषाचार्य और विद्वानों के अनुसार किसी भी ग्रहण का ६असर राशि फल पर भी पड़ता है, साल के इस पहले चंद्र ग्रहण का भी प्रभाव राशि के चक्र पर दिखेगा, दावा किया गया है कि 5 मई 2023 को वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा पर लग रहे ग्रहण का असर वृष, तुला व मीन राशि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है | इस राशि के जातकों को कोई भी फैसला लेने में सावधानी बरतने की जरूरत है यह चन्द्रग्रहण आज रात 8:44 मीनट से लगेगा जिसका असर देश के कई जगहो पर बहुत ही ज्यादा दिखाई पड़ सकता है यह चन्द्रग्रहण का समापन देर रात 1:2 मीनट पर होगा यह चन्द्रग्रहण साल 2023 का पहला और सबसे बड़ा चन्द्रग्रहण बताया जा रहै है जो की यह 4 घण्टे 15 मीनट का पूरा चन्द्रग्रहण रहेगा !

No comments:
Post a Comment