शिवानी सिंह और लवली काजल का नया गाना 'छोड़ब न बाकी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 28 May 2023

शिवानी सिंह और लवली काजल का नया गाना 'छोड़ब न बाकी' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से हुआ रिलीज

 


शिवानी सिंह के 'छोड़ब न बाकी' लवली काजल दिखी झगड़ती


शिवानी सिंह के नए गाने 'छोड़ब न बाकी' में नजर आई खूबसूरत लवली काजल




भोजपुरी सिनेमा जगत की सबसे मशहूर म्यूजिक कंपनी रोजाना भोजपुरिया दर्शकोंनके लिए कुछ न कुछ नया लेकर आ रही है। कंपनी से रोजाना एक से बढ़ाकर एक गाने रिलीज हो रहा हैं। अब इसी कड़ी में भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह का नया गाना 'छोड़ब न बाकी' रिलीज हुआ है। जिसमें खूबसूरत अदाकार लवली काजल ने परफॉर्म किया है। इस गाने को शिवानी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। जो सुनते ही जुबान पर चढ़ जा रहा है। गाने में बेहतरीन लोकेशन का उपयोग किया गया है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। वही गाने में लवली काजल बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। 


लिंक: https://youtu.be/kxm8YbhWjOo


गाने में लवली काजल अपने साजन के लिए सभी से लड़ने को तैयार दिख रहे है। वे अपने पिया को किसी और लड़की से बात करते हुए भी नहीं देख पा रही है। और कहती कि आंख जे दिखाई उकरी आंख लोच लेब... उडीए जे ढेर उनका कांक लोच लेब...हमारे सो जा ना चलिए चालाखी चालाखी...जे हमारा मरद के ताकी ओका छोड़ब न बाकी...।

बस इसी नोकझोक का मिश्रण है 'छोड़ब न बाकी'। गाने में लवली काजल और उनके कोस्टार की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। गाने के बोल ऐसे है कि सुनते ही मजा आ जाता है। क्योंकि ऐसा वाक्य हर किसी की लाइफ में कभी न कभी तो जोटा ही है। जब आपकी पत्नी और से ईर्ष्या करती है। खैर कुछ भी गाना बेहद ही शानदार तरीके से बनाया गया है जो सुनने के साथ साथ देखने मे भी मजेदार है। 


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'छोड़ब न बाकी' को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने के निर्देशन आर्यन देव ने किया है। इसके कोरियोग्राफर पंकज कट्टी, एडिट मीत जी और डीआई रोहित ने किया है।















No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन