भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और डांस से सभी को अपना दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके गाने आज यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। माही के गानों का इंतजार भोजपुरिया दर्शक बड़े बेसब्री से करते हैं। उनका गाना आते ही सोशल मीडिया में छा जाता है। अब वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत 'मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला' रिलीज किया गया है। जिसे इंडस्ट्री की बेहद ही टेलेंटड सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। जिनकी आवाज आजकल इंडस्ट्री की नई सेंसेशन बनी हुई है। शिवानी की सोशल मीडिया में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी आवाज की दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोलती है।
लिंकः https://youtu.be/Mnj68xfPBe8
'मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला' में माही श्रीवास्तव इंडियन वेयर से लेकर वेस्टर्न ऑउटफिट तक नजर आई है। जिसमें वे गज़ब की खूबसूरत भी लग रही है। इस गाने में माही अपनी प्रियतम को लेकर परेशान है क्योंकि जहां वो जाता है लड़कियों की लाइन लग जाती है।
इस गाने में माही लोगों से झगड़ा भी करती नजर आ रही है।
गाने में माही कहती है कि घर से जब झार के बाजार चलेला...तो धक धक धड़कन हमारा चलेला...निमन हमारा तकदीर लागेला.. हवे बड़े घर के अमीर लागेला...मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला...।
लोकेशन की बात करे तो इसे बेहद ही खूबसूरत पर फिल्माया गया है। 'मजनुआ पs लईकीन के भीड लागेला' को सिंगर शिवानी सिंह ने गाया है। वही इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन आर्यन देव ने किया है। इसके एडिटर पंकज साव, कोरियोग्राफर पंकज कैटी और डीआई रोहित सिंह ने किया है।

No comments:
Post a Comment