नगर पंचायत फरीदपुर में चेयरमैन एवं सभासदों ने ली शपथ - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 27 May 2023

नगर पंचायत फरीदपुर में चेयरमैन एवं सभासदों ने ली शपथ

 


बहेड़ी बरेली । नगर पंचायत

फरीदपुर में दूसरी बार जीतकर आयी धर्मा

देवी ने अपने 10 वार्ड मेंबरों सहित पद एवं

गोपनीयता की शपथ ली। चेयरमैन व

सभासदों को उप जिलाधिकारी अजय

कुमार उपाध्याय ने शपथ ग्रहण कराई। शपथ

ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत

के रामलीला मैदान में हुआ जहां गणमान्य

लोग सहित आम जनता भी भारी संख्या में

मौजूद रही । चेयरमैन धर्मा देवी के साथ

शपथ लेने वाले सभासदों में पूनम देवी, पुष्पा

देवी, शकील अहमद, ममता देवी, मोहम्मद

जफर, विकास मौर्य, मोहम्मद मुजाहिद,

रामश्री, मोहम्मद जुबेर, शाहजहां ने भी पद

एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में

मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राजस्व राज्य

मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार एवं विशिष्ट

अतिथि के रूप में भाजपा के जिला अध्यक्ष

पवन शर्मा मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद

नवनिर्वाचित चेयरमैन धर्मा देवी को वार्ड के

मेंबरों ने फूल मालाओं पहनाकर स्वागत

किया व कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे

एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय व पुलिस

नगर पंचायत पर

शपय ग्रहण समारोह

क्षेत्राधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह को भी

स्मृति चिन्ह देकर चेयरमैन ने स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार

एवं जिलाध्यक्ष पवन शर्मा सहित भाजपा के

नेताओं का फूल माला पहनाकर स्वागत

किया गया। शपथ ग्रहण के बाद

नवनिर्वाचित चेयरमैन धर्मा देवी ने कहा कि

नगर में पुनः विकास की गंगा बहाई जाएगी

इस दौरान नगर में साफ-सफाई, बिजली,

पानी आदि व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान

दिया जाएगा। इस मौके पर वीरपाल गंगवार

विधानसभा संयोजक सुरेश गंगवार, नगर

अध्यक्ष सुनील रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष

अभय चौहान, सम्राट सिंह, कुंवर सेन,

जिला महामंत्री राहुल साहू, चंद्रपाल, एम

प्रसाद, विकास मौर्य, सुनील, रामअवतार,

चौधरी नरेंद्र सिंह, मथुरा प्रसाद पधान,

परवेज, निरंजन गंगवार, सोमपाल शर्मा,

प्रमोद कश्यप, देवदत राजपूत, कामिल

अल्वी, शमशेर अहमद,खुर्शीद अल्वी, राकेश शर्मा, भोजराज शर्मा सहित

क्षेत्र के ग्रामीण लोग एवम पुलिस प्रशासन

मौजूद रहा।


बहेड़ी से एम जुनैद अल्वी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन