🌹१२ मई २०२३ राशिफल-शुक्रवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-१०:४५ AM से १२:२३ PM तक है,चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀
🐏मेष:-तृतीय शुक्र लाभ दे सकता है,शुक्र बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा,जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है,व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं,मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा,प्रगति मिलेगी जिससे मन प्रफुल्लित होगा।
🐃वृष:-दिन सफलता का है,रुके धन का आगमन हो सकता है,आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे,दिन संतोष देने वाला रहेगा,किसी बहुप्रतीक्षित शुभ परिणाम से भी हर्ष होगा।
👩👧मिथुन:-बुध व चन्द्रमा शुभ हैं,गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए भी अनुकूल है,परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं,दिन काफी अच्छा रहेगा,आज आप जो भी काम करेंगे वह सभी बड़ी सरलता के साथ बन जाएंगे।
🦀कर्क:-शुक्र लाभ के लिए अच्छा है,गुरु दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मकर में शुभ है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,दिन सफलता देने वाला रहेगा,साथ ही आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी,दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा।
🦁सिंह:-राशि से खष्ठम गोचर कर रहा चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए शुभ है,चन्द्रमा व गुरु किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे,किसी भी धार्मिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है,दिन काफी अच्छा रहेगा,आपको सांसारिक सुख मिलेगा,आपके सम्मान में वृद्धि होगी,साथ ही आपकी नई खोज करने में अधिक रुचि रहने वाली है,घर परिवार में काफी अच्छा माहौल रहेगा।
🧘कन्या:-बुध व शुक्र रुके कार्यों में लाभ देंगे,गुरु व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए लाभकारी है,चन्द्रमा भी मकर का होकर मंगलमय है,सफलता देगा,कार्यक्षेत्र में अपनो के साथ प्यार से काम करना होगा,वरना आपके काम आज अटक सकते हैं,आपको घर परिवार पर खर्च करना पड़ सकता है।
⚖️तुला:-शुक्र राशि से नवम तथा गुरु सप्तम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं,थोड़ा तनाव संभव है,धन के व्यय पर नियंत्रण रखें,किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें,बातचीत करते समय भी सावधानी बरतें,दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है,यदि आप किसी नए काम की शुरुआत भाग्य के भरोसे करेंगे,तो वह भी आपके लिए अच्छी रहेगी और सेवा भाव से जुड़कर भी आप अच्छा नाम कमाएंगे।
🦞वृश्चिक:-स्वामी मंगल भाग्य भाव में रहकर प्रगति देंगे,गुरु खष्ठम मंगलमय है,दिन सफलता का है,मीन राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,अपने साथियों के बीच लोकप्रियता अधिक बढ़ेगी,किसी से निकटता व दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा।
🏹धनु:-चन्द्रमा द्वितीय व गुरु राशि से पंचम गोचर रत है,सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं,गुरु शुभ फल दायक हैं,सभी विरोधी परास्त हो जाएंगे,सहयोग भी मिलेगा लेकिन,अपनी वाणी पर संयम रखें,रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।
🐊मकर:-शनि द्वितीय व गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे,वाणी प्रयोग के प्रति सावधान रहें,प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे,सम्मान का लाभ मिलेगा,कोई मित्र से अकस्मात लाभ से हर्ष होगा,रोजी रोजगार की दिशा में आपको सफलता मिलेगी।
⚱️कुम्भ:-सूर्य व गुरु तृतीय व शनि भी राशि में है,चन्द्रमा मकर में है,लाभ रहेगा,व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे,गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,दिन बहुत ही फलदायी रहेगा,आप पर मां लक्ष्मी की कृपा रहने वाली है,आपको धन लाभ हो सकता है,दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे।
🐬मीन:-चन्द्रमा एकादश व गुरु राशि से द्वितीय शुभ हैं,व्यवसाय में उन्नति होगी,शुक्र व बुध लाभ के संकेत दे रहे हैं,निर्माण को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है,कार्य में व्यस्त रहेंगे,किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे,पिता या बड़ो से शाबाशी मिलेगी।

No comments:
Post a Comment