आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 12 May 2023

आज का राशिफल

 🥀१३ मई २०२३ राशिफल-शनिवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-९:०७ AM से १०:४५ AM तक है,चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है। 



सत्य प्रकाश शर्मा 


मेष:-ॐ बुं बुधाय नमः।

एकादश चन्द्रमा व राशि के गुरु-सूर्य आध्यात्म में लाभ दे सकता है,बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा,जल्द ही जाँब में पद परिवर्तन की संभावना है,आपको सलाह है कि ज्यादा तामझाम में न पड़ें,आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है,व्यवसाय ठीक चलेगा,समय नेष्ट है,नए कार्य में लाभ मिलेगा,नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा,दिन शुभ है,व्यापार में किए गए कार्यों से आपको मुनाफ़ा होगा,जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा,आप सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। 


वृष:-ॐ शुं शुक्राय नमः।

आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे,एक नया दोस्त आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा,तकदीर आर्थिक मामलों में साथ देगी,इतना ही नहीं आज आपके स्थापित कारोबार का विस्तार होगा,आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रूतबा बरकरार रख सकेंगे,दिन सफलता का है,किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है,अड़चन दूर होगी,सहयोग प्राप्त होगा,कारोबार में वृद्धि होगी,अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी,घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे,दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। 


मिथुन:-ॐ ह्रीं सूर्याय नमः।

शनि व चन्द्रमा नवम शुभ है,बुध व गुरु अनुकूल है,यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं,जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसके बल पर आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा,लोगों की सद्भावनायें भी जागृत रहेंगी,आपकी सभी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी,लेकिन किसी बात को लेकर मानसिक तनाव पैदा हो सकता है,साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी,कारोबार में वृद्धि होगी,अधिकार बढ़ सकते हैं,भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा,प्रसन्नता रहेगी,संचित कोष में वृद्धि होगी। 


कर्क:-ॐ सों सोमाय नमः।

सूर्य राशि से दशम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज अष्टम भाव में शुभ है,कार्यों में व्यस्त रहेंगे,सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है,हो सकता है आज आपको स्वास्थ्य संबंधी प्रॉब्लम भी हो,इसमें आपका कुछ धन खर्च हो सकता है,व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे,सफलता हासिल होगी,व्यापार में अधिक लाभ होगा,यात्रा मनोरंजक रहेगी। 


सिंह:-ॐ रां राहवे नमः।

गुरु नवम,चन्द्रमा कुम्भ व सूर्य राशि से भाग्य भाव में शुभ रहेंगे,गुरु-चन्द्रमा शुभ है,चन्द्रमा व शुक्र जांब में किसी नवीन पद से लाभ देंगे,आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है,कारोबार की स्थिति काफी सुधरती नजर आ रही है,किसी बड़े अधिकारी के स्पोर्ट से आपकी स्थिति मजबूत है,विरोधियों और आलोचना करने वाले आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं,व्यवसाय ठीक चलेगा,आय में निश्चितता रहेगी। 


कन्या:-ॐ कें केतवे नमः।

गुरु रुके कार्यों में लाभ देंगे,अष्टम गुरु व खष्ठम चन्द्रमा लाभकारी है,शनि भी मकर का होकर मंगलमय है,सफलता देगा,आज कोई फायदा उठा सकता है,जो लोग आपकी चापलूसी करें उनसे थोड़ा संभलकर रहें,वह कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब कर सकते हैं,मित्रों पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है,मित्रों की सहायता कर पाएंगे,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,अधिकारी प्रसन्न रहेंगे,किसी काम करने की योजना बनेगी,व्यवसाय लाभप्रद रहेगा,सहयोग मिलेगा,भाग्य का साथ मिलेगा,प्रसन्नता रहेगी। 


तुला:-ॐ कें केतवे नमः।

चन्द्रमा पंचम भाव में होकर शिक्षा के लिए शुभ फलदायक हैं,जाँब को लेकर उन्नयन संभव है,सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें,संबंधों का सहयोग मिलेगा,धन के व्यय पर नियंत्रण रखें,अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध करना चाहते हैं तो समय निकाल कर डालें,बाकी और कामों के लिए अच्छा गोचर चल रहा है,शुभ समाचार प्राप्त होंगे,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,सुख के साधन जुटेंगे,पराक्रम बढ़ेगा,किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं,निवेश शुभ रहेगा,व्यापार ठीक चलेगा,प्रसन्नता रहेगी। 


वृश्चिक:-ॐ सों सोमाय नमः।

मङ्गल व गुरु व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में प्रगति देंगे,राशि से चतुर्थ चन्द्रमा परिवार के लिए मंगलमय है,दिन जाँब के लिए सफलता का है,आज कोई काम आपकी सोच से विपरीत हो सकती है,दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा,अपने करियर से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिल सकता है जिस वजह से आपकी निराशी खत्म होगी,मेष व कर्क के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल है,प्रेम में अनुकूलता रहेगी,अप्रत्याशित लाभ हो सकता है,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी,आय में वृद्धि होगी,निवेश शुभ रहेगा,सहयोग प्राप्त होगा,लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 


धनु:-ॐ शं शनैश्चराय नमः।

चन्द्रमा तृतीय व गुरु इसी राशि से पंचम गोचररत है,सफलता को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,कॅरियर में उन्नति के संकेत हैं,गुरु व मङ्गल शुभ हैं,दोपहर बाद आपके काम में सुधार हो जाएगा,आपका मन अशांत रह सकता है,भागदौड़ करने से लाभ हो सकते हैं,अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है,आय में निश्चितता रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा,लाभ बढ़ेगा। 


मकर:-ॐ कें केतवे नमः।

चन्द्रमा तथा शनि एक साथ द्वितीय तथा गुरु चतुर्थ गोचर करेंगे,स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें,प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,आज का दिन आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा,अच्छे गणमान्यजनों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नजर आएगा,प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी,अनुकूलता रहेगी,व्यापार में वृद्धि होगी। 


कुंभ:-ॐ अं अंगारकाय नमः।

गुरु तृतीय में व शनि-चन्द्रमा एक साथ राशि में है,बिजनेस को लेकर लाभ रहेगा,घर में नवीन कार्य आरंभ होंगे,गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को समय से निपटाएंगे,इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिन्ता भी बढ़ा सकते हैं,नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा,सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी,प्रतिष्ठा बढ़ेगी,चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे,सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी,आपका प्रभाव बढ़ेगा,व्यापार में वृद्धि होगी,आय बढ़ेगी,घर में प्रसन्नता रहेगी। 


मीन:-ॐ अं अंगारकाय नमः।

मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा,चन्द्रमा द्वादश यात्रा देंगे,सूर्य राशि से द्वितीय शुभ हैं,जाँब में उन्नति होगी,बुध व गुरु जाँब में लाभ के संकेत दे रहे हैं,बिजनेस को लेकर कोई बड़ा कार्य संभावित है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,आज बहुत सारे काम आपके सामने आ सकते हैं,जहां तक हो सके अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लें,पूजा-पाठ में मन लगेगा,कार्य बनेंगे,अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी,व्यापार लाभदायक रहेगा,चैन रहेगा,निवेश शुभ रहेगा,किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा,बेचैनी रहेगी,विवेक से कार्य करें,लाभ में वृद्धि होगी,मान-सम्मान मिलेगा,प्रसन्नता रहेगी।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन