आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Wednesday, 10 May 2023

आज का राशिफल

 🥀११ मई २०२३ राशिफल-गुरुवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-२:०१ PM से ३:३९ PM तक है,चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है। 



🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹 


🐏मेष:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

सूर्य,बुध व गुरु राशि में व चन्द्रमा शनि की राशि मकर में हैं,यह गोचर बिजनेस में संघर्ष दे सकता है,अनुकूल समय है,रूका कार्य बनेगा,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,शुभ समाचार प्राप्त होंगे,मेहमानों का आगमन हो सकता है,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,व्यापार में लाभ होगा,निवेश शुभ रहेगा,दुष्टजनों से दूरी बनाए रखें,भाइयों का साथ मिलेगा। 


🐃वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

सूर्य-गुरु के द्वादश व चन्द्रमा के राशि से नवम गोचर की अनुकूलता के कारण प्रगति के संकेत हैं,लापरवाही से बचें,सफलता हासिल होगी,व्यापार में वृद्धि के योग हैं,परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा,निवेश शुभ रहेगा,तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है,किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। 


👩‍👧मिथुन:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

प्रोग्रेस संभावित है,राशि स्वामी बुध व गुरु-सूर्य नवम तथा चन्द्रमा का मकर गोचर आर्थिक लाभ दे सकता है,धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है,व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा,व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा,किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें,भागदौड़ रहेगी,जोखिम न उठाएं,सहयोग से आपके अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं,राजनीति से जुड़े लोगों को आज लाभ होगा और आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। 


🦀कर्क:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

चंद्रमा राशि से सप्तम जीवन साथी के लिए बहुत बेहतर है,गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं,व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं,कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी,कार्यों में अनुकूलता रहेगी,लाभ में वृद्धि होगी,पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी,निवेश शुभ रहेगा,मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा,नए संपर्क बन सकते हैं,धनार्जन होगा। 


🦁सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

व्यवसाय में आशातीत सफलता है,किसी नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे,नई योजना बनेगी,तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे,बाधा दूर होगी,आय में वृद्धि होगी,मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी,रोजगार प्राप्ति के योग हैं,शत्रुता में वृद्धि होगी,थकान महसूस होगी,व्यवसाय ठीक चलेगा। 


🧘कन्या:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

सप्तम गुरु व मेष का सूर्य मङ्गल शुभ है,बहुत दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,शनि अब कुम्भ गोचर यानी खष्ठम गोचर करके शुभता प्रदान करेंगे,आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी,सहयोग मिलेगा,निवेश शुभ रहेगा,यात्रा सफल रहेगी,कुछ बेचैनी रहेगी,नई योजना बनेगी,लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं,भरपूर प्रयास करें। 


⚖️तुला:-ॐ सों सोमाय नम:।

राशि स्वामी शुक्र व शनि प्रगति का कारक ग्रह है,धार्मिक यात्रा हो सकती है,चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है,व्ययसाय लाभप्रद रहेगा,कार्य पर ध्यान दें,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है,प्रेम में जल्दबाजी न करें,प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। 


🦞वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

सूर्य का मेष व गुरु का मीन गोचर दिन को सफल करेंगे,व्यवसाय में प्रगति को लेकर उत्साह होगा,आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं,कार्य की प्रशंसा होगी,वस्तुएं संभालकर रखें,जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें,विवाद से बचें,काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है,प्रयास करें,या‍त्रा लाभदायक रहेगी। 


🏹धनु:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

चन्द्रमा का राशि से द्वितीय प्रभाव शुभ है,शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से व्यावसायिककार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,उत्साह से काम कर पाएंगे,किसी की बातों में न आएं,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,अचानक लाभ के योग हैं,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी,जवाबदारी बढ़ सकती है। 


🏹मकर:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

चन्द्रमा का राशि में व सूर्य,मङ्गल-गुरु का द्वितीय गोचर प्रगतिकारक है,शनि राजनीति का कारक ग्रह है,सफलता मिलेगी,आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी,दूसरों के झगड़ों में न पड़ें,कार्य की गति धीमी रहेगी,निवेश करने का समय नहीं है,धैर्य रखें,व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं। 


⚱️कुंभ:-ॐ सों सोमाय नम:।

चन्द्रमा द्वादश हैं,राशि के शनि सफलता देंगे,धार्मिक यात्रा करें,शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,लाइफ में सफल रहेंगे,यात्रा से लाभ मिल सकता है,व्यापार ठीक चलेगा,आय बनी रहेगी,मित्रों का सहयोग मिलेगा,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें,निवेश करने से बचें। 


🐬मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

एकादश चन्द्रमा शुभ फल देंगे,सूर्य व गुरु का राशि से द्वितीय प्रभाव प्रगतिकारक है,द्वादश शनि व्यवसाय में लाभ दे सकता है,सूर्य-बुध का मेष में होना सफलता की प्राप्ति कराएगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,लाभ के अवसर प्राप्त होंगे,किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा,किसी अपरिचित की बातों में न आएं,धनहानि हो सकती है,थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे,मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा,प्रसन्न रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन