आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Thursday, 27 April 2023

आज का राशिफल

 🥀२८ अप्रैल २०२३ राशिफल-शुक्रवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-१०:४८ AM से १२:२४ PM तक है,चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है। 



🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹 


🐏मेष:-ॐ रां राहवे नम:।

चन्द्रमा व मंगल कोई नवीन पद दे सकते हैं,लाभान्वित होंगे,शुभ समाचार प्राप्त होंगे,व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा,नौकरी में संतोष रहेगा,निवेश शुभ रहेगा,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,विरोध होगा,परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।  


🐃वृष:-ॐ बुं बुधाय नम:।

दिन करियर में विशेष सफलता का है,शुक्र के वृष गोचर प्रेम में सफलता दे सकता है,परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,शत्रु सक्रिय रहेंगे,दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,अप्रत्याशित लाभ हो सकता है,व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा,निवेश मनोनुकूल लाभ देगा,साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी,भाग्य का साथ मिलेगा,प्रसन्नता रहेगी,लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। 


👩‍👧मिथुन:-ॐ सों सोमाय नम:।

सूर्य का मेष,शुक्र का द्वादश व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर सफलता कारक है,प्रगति होगी,दशम गुरु के कारण सफलता आसान है,कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें,लेन-देन में सावधानी रखें,किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं,महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें,लाभ होगा। 


🦀कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।

स्वामी चन्द्रमा का राशि में गोचर उन्नति देगा,लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है,विवाद से बचें,शत्रु शांत रहेंगे,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,यात्रा लाभदायक रहेगी,व्यापार मनोनुकूल चलेगा,चैन रहेगा। 


🦁सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

सूर्य का मेष व चन्द्रमा का द्वादश गोचर मंगलमय है,नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,सफलता मिलेगी,शत्रु पस्त होंगे,धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी,नई योजना बनेगी,तत्काल लाभ होगा,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा,मान-सम्मान मिलेगा,मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा। 


🧘कन्या:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

चन्द्रमा राशि से एकादश में है,व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता होगी,चन्द्रमा व गुरु कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है,लाभ सम्भव है,पूजा-पाठ में मन लगेगा,किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है,कार्य मनोनुकूल रहेंगे,व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे,प्रभाव वृद्धि होगी,मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा,लंबित कार्य पूर्ण होंगे। 


⚖️तुला:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

राशि स्वामी शुक्र का राशि से अष्टम व चन्द्रमा का दशम में तथा शनि का पंचम गोचर प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे,स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा,सिंह व कर्क राशि का सहयोग मिलेगा,अच्छा समाचार मिल सकता है,व्यर्थ भागदौड़ हो सकती है,किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी,अपेक्षित कार्य होंगे,प्रयास अधिक करना पड़ेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा। 


🦞वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

मंगल रियल स्टेट व्यवसाय में सफलता देगा,मेष व कर्क राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं,अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी,थकान व कमजोरी रह सकती है,सहयोग प्राप्त होगा,व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा,निवेश में जल्दबाजी न करे,शांति रहेगी,धन प्राप्ति सुगम होगी,मित्रों का सहयोग रहेगा,कार्य समय पर पूर्ण होंगे। 


🏹धनु:-ॐ बुं बुधाय नम:।

प्रभाव बढ़ेगा,आय में वृद्धि होगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे,सूर्य मेष तथा शुक्र राशि से खष्ठम, व शनि तृतीय रहकर अनुकूल हैं,गुरु चतुर्थ होकर उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,शरीर शिथिल हो सकता है,लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 


🐊मकर:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

धन प्राप्ति सुगम होगी,सहयोग समय पर प्राप्त होगा,रुके कार्यों में गति आएगी,प्रसन्नता रहेगी,कोई कार्य हो सकता है,कन्या व तुला राशि से लाभ मिलेगा,धार्मिक यात्रा कर सकते हैं,आनंद प्राप्त होगा,सफलता प्राप्त होगी,कारोबार में वृद्धि के योग हैं,व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा,जोखिम न उठाएं। 


⚱️कुंभ:-ॐ सों सोमाय नम:।

दिन प्रोग्रेस का है,शनि राशि के व सूर्य तृतीय व चतुर्थ के चन्द्रमा कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,वाणी पर नियंत्रण रखें,किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है,चिंता तथा तनाव रहेंगे,कार्यभार रहेगा,भागदौड़ रहेगी,आय होगी,व्यवसाय ठीक चलेगा। 


⚱️मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

सहयोग मिलेगा,कार्यसिद्धि होगी,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,तृतीय शुक्र व द्वितीय सूर्य तथा राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,प्रयास सफल रहेंगे,धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे,सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी,मान-सम्मान मिलेगा,निवेश शुभ रहेगा।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन