🌹२९ अप्रैल २०२३ राशिफल-शनिवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष नवमी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-९:११ AM से १०:४८ AM तक है,चन्द्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀
🐏मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
भाग्य साथ दे रहा है और आपका दिन दूसरों की मदद करने में बीतेगा और इससे दूसरों को भी सुकून मिलेगा,कारोबार में लाभ होगा,मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगी,सहयोग मिलेगा,आत्मसम्मान बना रहेगा,नए कार्य में लाभ मिलेगा,उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी,भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी,फालतू खर्च हो सकता है,काम करने का मन बनेगा,स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
🐃वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।
दिन सुख में बीतेगा और भाग्य का साथ मिलेगा,कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है,कारोबार में वृद्धि होगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,समय अनुकूल है,लाभ लें,सहयोग मिलेगा,प्रसन्नता रहेगी,झंझटों में न पड़ें,दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं,यात्रा लाभदायक रहेगी।
👩👧मिथुन:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
भाग्य साथ दे रहा है और आपको ईश्वर की कृपा से किसी वस्तु को पाने की अभिलाषा पूरी होगी,व्यस्तता अधिक रहेगी,आय बनी रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा,विवाद को बढ़ावा न दें,फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें,घर-परिवार की चिंता रहेगी,किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं,जोखिम व जमानत के कार्य टालें।
🦀कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।
आपके कोष में वृद्धि होगी,व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी,नए कार्य में लाभ मिलेगा,डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है,प्रयास करें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे,प्रभाव बढ़ेगा,व्यापार में लाभ बढ़ेगा।
🦁सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
भाग्य साथ दे रहा है और आपको आशातीत सफलता मिलेगी,समाज के प्रति आप भी अपना दायित्व निभाएंगे,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,योजना फलीभूत होगी,कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,मित्रों का सहयोग कर पाएंगे,निवेश शुभ रहेगा,कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं,बाहर जाने की योजना बनेगी।
🧘कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।
दिन अनुकूल है और भाग्य आपका साथ देगा,सेवा और पुण्य कार्यों पर धन व्यय होगा और आपको एक अलग प्रकार का सुकून प्राप्त होगा,धन प्राप्ति सुगम होगी,अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी,कारोबार में वृद्धि के योग हैं,चैन रहेगा,लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी,धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है,सत्संग का लाभ मिलेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा।
⚖️तुला:-ॐ सों सोमाय नम:।
भाग्य साथ देगा और उपलब्धि के योग बने हैं,आय के नए स्रोत बनेंगे और आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी,वाक्पटुता आपको सम्मान दिलाएगी,मेहनत अधिक और लाभ रहेगा,कार्यभार रहेगा,तनाव रह सकता है,दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे,काम करने की इच्छा कम होगी,सहयोग और सानिध्य मिलेगा,यात्रा पर जाने से आपका मन प्रसन्न होगा।
🦞वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपके धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी,कोई रुका कार्य पूर्ण होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,भाग्य अनुकूल है,लाभ लें,घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा,प्रसन्नता रहेगी,उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी,बाधा दूर होगी,कारोबार ठीक चलेगा,स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
🏹धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
निवेश शुभ रहेगा,प्रशंसा मिलेगी,रोजगार मिलेगा,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे,स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है,कामकाज लाभ दे सकते हैं,जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें,लापरवाही न करें,सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी,आपकी विजय होगी।
🐊मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
आय में वृद्धि होगी,साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा,रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे,पार्टी का आयोजन होगा,व्यस्तता रहेगी,दिन आर्थिक मामलों में शुभ है और आपको व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से हर्ष होगा,आर्थिक स्थिति बेहतर होगी,व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है।
⚱️कुंभ:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे,भाग्य आपका साथ देगा,नए कार्य में बनेंगे,सहयोग मिलेगा,कार्य की अधिकता हो सकती है,कार्यों को समय पर पूरा करना होगा,आपको सहयोग मिलेगा,विवाद को बढ़ावा न दें,किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है,बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें,दौड़धूप अधिक होगी,जल्दबाजी न करें।
🐬मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
भाग्य साथ दे रहा है और दिन आनंद में बीतेगा,किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,मित्रों का सहयोग कर पाएंगे,बड़ा काम करने का मन बनेगा,पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी,भाग्य अनुकूल रहेगा,रुके कार्य पूरे होंगे,प्रसन्नता रहेगी,मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा,यात्रा लाभदायक रहेगी।

No comments:
Post a Comment