🥀२७ अप्रैल २०२३ राशिफल-गुरुवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-२:०० PM से ३:३६ PM तक है,चन्द्रमा कर्क राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🌹सत्य प्रकाश शर्मा🌹
🐏मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
राशि के सूर्य तथा चतुर्थ चन्द्रमा व द्वादश गुरु लाभ दे सकता है,लाभ रहेगा,जल्द ही पद परिवर्तन की संभावना है,व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं,रोजगार में वृद्धि होगी,व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी,बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे,कोई कार्य हो जाने से प्रसन्नता रहेगी,निवेश लाभदायक रहेगा,भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,विवाद से बचें।
🐃वृष:-ॐ सों सोमाय नम:।
दिन सफलता का है,रुके धन का आगमन हो सकता है,आध्यात्म तरफ अग्रसर होंगे,किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं,काम में मन लगेगा,व्यापार ठीक चलेगा,आय होगी,विवेक का प्रयोग करें,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,सहयोग प्राप्त होगा।
👩👧मिथुन:-ॐ बुं बुधाय नम:।
बुध व शुक्र शुभ है,कर्क के चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,यात्रा हो सकती है,लाभ होगा,नए अनुबंध हो सकते हैं,रोजगार में वृद्धि होगी,रुके कार्य पूर्ण होंगे,प्रसन्नता रहेगी,उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी,प्रशंसा मिलेगी,घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।
🦀कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।
सूर्य मेष, गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि इसी भाव में शुभ है,व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,कोई कार्य कर पाएंगे,व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा,कार्य पूर्ण होंगे,प्रसन्नता रहेगी,प्रतिष्ठा बढ़ेगी,भाग्य का साथ मिलेगा,जोखिम न लें,सहयोग मिलेगा,आय में वृद्धि होगी।
🦁सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
गुरु अष्टम व सूर्य राशि से नवम भाग्य के लिए शुभ रहेंगे,सूर्य व गुरु परिवार के लिए भी शुभ है,चन्द्रमा व गुरु लाभ देंगे,किसी भी यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है,तीर्थदर्शन हो सकता है,सत्संग का लाभ मिलेगा,सहयोग से कार्य पूर्ण व लाभदायक रहेंगे,कारोबार मनोनुकूल रहेगा,मार्केट में जोखिम न लें,चैन रहेगा,घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
🧘कन्या:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
सूर्य राशि से अष्टम रहकर रुके कार्यों में लाभ देंगे,सप्तम गुरु व कर्क का चन्द्रमा लाभकारी है,शनि कुम्भ का होकर शुभ है सफलता देगा,दूसरों के झगड़ों में हस्तक्षेप न करें,आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा,फालतू की बातों पर ध्यान न दें,व्यापार ठीक चलेगा,जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।
⚖️तुला:-ॐ शुं शुक्राय नम:।
सूर्य राशि से सप्तम तथा चन्द्रमा दशम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं,व्यवसाय को लेकर थोड़ा सा तनाव संभव है,मित्रों का सहयोग मिलेगा,धन के व्यय पर नियंत्रण रखें,शत्रुओं का पराभव होगा,सहयोग प्राप्त होगा,नया प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार से लाभ होगा,प्रभाव बढ़ेगा,कोई कार्य करने की योजना बन सकती है,कार्यसिद्धि होगी,सुख के साधनों पर व्यय होगा,प्रसन्नता रहेगी।
🦞वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
सूर्य मेष में रहकर धार्मिक कार्यों में प्रगति देंगे,चन्द्रमा कर्क तथा गुरु पंचम मंगलमय है,दिन सफलता का है,सौदे लाभ दे सकते हैं,सुनहरा मौका साबित हो सकता है,भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,रोजगार में वृद्धि के योग हैं,आय में वृद्धि होगी,व्यस्तता रहेगी,मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
🏹धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
सूर्य राशि से पंचम तथा चन्द्रमा अष्टम व गुरु राशि से चतुर्थ गोचर रत है,सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं,मेहनत का फल पूरा नहीं मिलेगा,बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे,किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है,यात्रा मनोरंजक रहेगी,मांगलिक कार्य हो सकता है,अधिकार बढ़ सकते हैं,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
🐊मकर:-ॐ सों सोमाय नम:।
शनि राशि से द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम-गुरु तृतीय गोचर करेंगे,प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे,लेन-देन में सावधानी रखें,किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें,विवाद को बढ़ावा न दें,किसी के उकसाने में न आएं,व्यस्तता रहेगी,काम में मन नहीं लगेगा,आय में निश्चितता रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा।
⚱️कुंभ:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
शनि राशि से द्वितीय में है,चन्द्रमा कर्क तथा गुरु मीन में है,लाभ रहेगा,व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे,गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,मेहनत सफल रहेगी,बिगड़े काम बनेंगे,कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी,आय में वृद्धि होगी,सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे,घर-बाहर पूछ-परख रहेगी,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,सहयोग मिलेगा,समय की अनुकूलता का लाभ लें,धनार्जन होगा।
🐬मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
लाभ में वृद्धि होगी,सहयोग से किसी समस्या का हल मिलेगा,व्यापार ठीक चलेगा,घर-बाहर सुख-शांति रहेगी,सूर्य द्वितीय व गुरु राशि में शुभ हैं,चन्द्रमा पंचम उन्नति देंगे,शुक्र व बुध लाभ के संकेत दे रहे हैं,कोई कार्य संभावित है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,पुराने संगी-साथी व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी,नए मित्र बनेंगे,अच्छी खबर मिलेगी,प्रसन्नता रहेगी,कार्यों में गति आएगी,विवेक का प्रयोग करें।

No comments:
Post a Comment