🥀१९ अप्रैल २०२३ राशिफल-बुधवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-१२:२६ PM से २:०१ PM तक है,चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🏵️सत्य प्रकाश शर्मा🏵️
🌹मेष:-ॐ रां राहवे नम:।
मंगल व शुक्र व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है,लाभान्वित होंगे,प्रभाव वृद्धि होगी,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी,योजना फलीभूत होगी,कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है,विरोधी सक्रिय रहेंगे,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,मित्रों की सहायता कर पाएंगे,आय में वृद्धि होगी,मार्केट से लाभ होगा।
🌹वृष:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,निवेश शुभ रहेगा,पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा,व्यर्थ समय न गंवाएं,पूजा-पाठ में मन लगेगा,अड़चन दूर होगी,थकान रहेगी,दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें,दिन बिजनेस में नवीन कार्यों के लिए विशेष सफलता का है,धन का व्यय हो सकता है,धार्मिक यात्रा की तरफ अग्रसर होंगे।
🌹मिथुन:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
सूर्य का एकादश गोचर मंगलमय है,प्रगति होगी,दशम गुरु के कारण कर्म में सफलता आसान है,परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,आय में निश्चितता रहेगी,वाणी पर नियंत्रण रखें,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,फालतू खर्च होगा,विवाद को बढ़ावा न दें,अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा।
🌹कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।
स्वामी चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का गोचर आर्थिक विकास देगा,व्यवसायी लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे,प्रसन्नता रहेगी,भाग्य का साथ मिलेगा,व्यस्तता रहेगी,अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी,प्रेम में जोखिम न लें,व्यापार में लाभ होगा,प्रभाव बढ़ेगा,निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें,विवाद में न पड़ें।
🌹सिंह:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे,निवेश शुभ फल देगा,बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे,साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी,लाभ हो सकता है,घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी,ध्यान रखें,अवसरों की प्राप्ति करेंगे,सफलता मिलेगी।
🌹कन्या:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
चन्द्रमा तथा गुरु धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल हैं,आर्थिक प्रगति से प्रसन्नता होगी,व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है,लाभ सम्भव है,समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा,दूसरों के झगड़ों में न पड़ें,अपने काम पर ध्यान दें,लाभ होगा,पार्टी का आनंद मिलेगा,रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे,मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा,व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
🌹तुला:-ॐ सों सोमाय नम:।
अष्टम शुक्र मंगलमय हैं,प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी,स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा,मित्रों का सहयोग मिलेगा,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी,दौड़धूप अधिक होगी,बेवजह तनाव रहेगा,फालतू बातों पर ध्यान न दें,मेहनत अधिक व लाभ कम होगा,किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं,शत्रुओं की पराजय होगी।
🌹वृश्चिक:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
मंगल व गुरु सफलता देगा,सहयोग मिलेगा,मेहनत का फल मिलेगा,कार्यसिद्धि होगी,निवेश लाभदायक रहेगा,व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा,सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी,निवेश शुभ रहेगा,व्यस्तता रहेगी,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,कन्या व मकर राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।
🌹धनु:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
सूर्य पंचम,शुक्र खष्ठम तथा गुरु चतुर्थ अनुकूल हैं,रुके धन की प्राप्ति होगी,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी,भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी,विरोधी सक्रिय रहेंगे,जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें,काम करने का मन बनेगा,झंझटों से दूर रहें,व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा,जोखिम बिलकुल न लें।
🌹मकर:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
स्वामी शनि द्वितीय,शुक्र पंचम व सूर्य राशि से चतुर्थ में गोचर कर रहे हैं,व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है,वृष राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है,बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे,कारोबारी सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं,निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें,लापरवाही न करें।
🌹कुंभ:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
दिन प्रोग्रेस का है,राशि से तृतीय सूर्य व राशि के शनि तथा व्यवसाय सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,आय होगी,संतुष्टि होगी,फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें,लेन-देन में सावधानी रखें,अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें,वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।
🌹मीन:-ॐ रां राहवे नम:।
प्रयास करें,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,मार्केट से लाभ हो सकता है,संचित कोष में वृद्धि होगी,प्रभाव बढ़ेगा,कारोबारी सौदे हो सकते हैं,व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा,यात्रा लाभदायक रहेगी,रकम प्राप्त हो सकती है,द्वादश शनि तथा मेष का सूर्य मंगलमय है,राशि में गुरु सफलता दे सकता है।

No comments:
Post a Comment