🌾१८ अप्रैल २०२३ राशिफल-मंगलवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-३:३५ PM से ५:१९ PM तक है,चन्द्रमा मीन राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🦋सत्य प्रकाश शर्मा🦋
🌹मेष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।
एकादश शनि व द्वितीय शुक्र तथा द्वादश चंद्रमा-गुरु व्यवसाय में लाभ दे सकता है,सही काम का भी विरोध हो सकता है,कोई समस्या बनी रहेगी,नई योजना बनेगी,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,सामाजिक कार्य करने के प्रति रुझान रहेगा,मान-सम्मान मिलेगा,रुके कार्यों में गति आएगी,निवेश शुभ रहेगा,नौकरी में चैन बना रहेगा,पार्टनर शिप को लेकर लाभ रहेगा,पद परिवर्तन की संभावना है,व्यावसायिक यात्रा के संयोग हैं।
🌹वृष:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
निवेश शुभ रहेगा,परिवार में प्रसन्नता रहेगी।ल,दिन सफलता का है,रुके धन का आगमन हो सकता है,आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे,धर्म-कर्म में रुचि रहेगी,कार्य मनोनुकूल रहेंगे,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,सेहत का ध्यान रखें,दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं,झंझटों में न पड़ें,व्यवसाय में वृद्धि होगी,मातहतों का सहयोग मिलेगा।
🌹मिथुन:-ॐ सों सोमाय नम:।
बुध व सूर्य व्यवसाय के लिए शुभ है,दशम गुरु व चन्द्रमा जाँब के लिए अनुकूल है,नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं,शत्रुभय रहेगा,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें,ऐश्वर्य के साधनों पर सोच-समझकर खर्च करें,कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि बाद में पछताना पड़े,दूसरे अधिक अपेक्षा करेंगे,यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।
🌹कर्क:-ॐ बुं बुधाय नम:।
सूर्य-बुध राशि से दशम कर्म के लिए अच्छा है,गुरु नवम तथा चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज मीन में शुभ है,धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे,प्रतिद्वंद्विता कम होगी,वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें,शत्रुभय रहेगा,कार्य मनोनुकूल रहेंगे,सहयोग मिलेगा,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,निवेश में इच्छा पूरी होने की संभावना है।
🌹सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
गुरु अष्टम व सूर्य मेष में रहेंगे,गुरु परिवार के लिए शुभ है,चन्द्रमा व गुरु किसी नवीन पोस्ट से लाभ देंगे,खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,आर्थिक उन्नति होगी,संचित कोष में वृद्धि होगी,देनदारी कम होगी,मनोनुकूल स्थिति बनेगी,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,मार्केट से फायदा हो सकता है,आज किसी भी पारिवारिक यात्रा संबंधी योजना को टालना ठीक नहीं है,परिवार का ख्याल भी रखेंगे।
🌹कन्या:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
शुक्र नवम होकर व्यवसाय सम्बंधित रुके कार्यों में लाभ देंगे,सप्तम गुरु व चन्द्रमा जीवन साथी के लिए लाभकारी है,शनि भी मकर का होकर मंगलमय है,सफलता देगा,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,यात्रा मनोरंजक रहेगी,स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा,सफलता हासिल होगी,किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा,झंझटों में न पड़ें।
🌹तुला:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
लाभ में वृद्धि होगी,सूर्य राशि से सप्तम तथा गुरु खष्ठम भाव में होकर शुभ फलदायक हैं,थोड़ा तनाव संभव है,मित्रों का सहयोग मिलेगा,शत्रुओं का पराभव होगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,आय में निश्चितता रहेगी,व्यर्थ भागदौड़ रहेगी,काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे,प्रयास अधिक करना पड़ेंगे,दूसरों के बहकावे में न आएं,फालतू बातों पर ध्यान न दें।
🌹वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
प्रयास सफल रहेंगे,कार्य की बाधा दूर होगी,निवेश शुभ रहेगा,व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी,सूर्य खष्ठम भाव में रहकर स्वास्थ्य में प्रगति देंगे,गुरु पंचम मंगलमय है,दिन सफलता का है,जल्दबाजी न करें,आवश्यक वस्तुएं गुम हो सकती हैं,प्रेम में अनुकूलता रहेगी।
🌹धनु:-ॐ बुं बुधाय नम:।
चन्द्रमा व गुरु राशि से चतुर्थ गोचर रत है,व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,नवीन अनुबंध से उन्नति के संकेत हैं,किसी भी तरह के विवाद में पड़ने से बचें,राजभय रहेगा,शुभ समाचार प्राप्त होंगे,घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है,सही काम का भी विरोध हो सकता है,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,निवेश शुभ रहेगा।
🌹मकर:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा,मार्केट से लाभ हो सकता है।शनि द्वितीय तथा गुरु तृतीय गोचर करेंगे,प्रोग्रेस है,सफलता मिलेगी,कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें,लेन-देन में लापरवाही न करें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,अप्रत्याशित लाभ हो सकता है,परिवार में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।
🌹कुंभ:-ॐ सों सोमाय नम:।
सूर्य तृतीय व शनि राशि में है,गुरु मीन में है,लाभ रहेगा,व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे,गुरु व चन्द्रमा शुभ फल देंगे,आत्मबल में वृद्धि होगी,मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी,दूसरों के झगड़ों में न पड़ें,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,चिंता रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा,आय में निश्चितता रहेगी,यश बढ़ेगा।
🌹मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
शुक्र राशि से तृतीय व गुरु राशि में शुभ हैं,उन्नति होगी,शुक्र व बुध लाभ के संकेत दे रहे हैं,परिवार को लेकर कोई कार्य संभावित है,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,विवेक से कार्य करें,लाभ में वृद्धि होगी,फालतू की बातों पर ध्यान न दें,निवेश शुभ रहेगा,उन्नति होगी,व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी,थकान रहेगी।

No comments:
Post a Comment