आज का राशिफल - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Wednesday, 19 April 2023

आज का राशिफल

 २० अप्रैल २०२३ राशिफल-गुरुवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-२:०१ PM से ३:३६ PM तक है,चन्द्रमा मेष राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है। 



🕯सत्य प्रकाश शर्मा 🕯 


🐐मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

मंगल व चन्द्रमा कोई नवीन पद दे सकता है,लाभान्वित होंगे,बिगड़े काम बनेंगे,निवेश मनोनुकूल लाभ देगा,प्रभाव वृद्धि होगी,सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा,घर-बाहर पूछ-परख रहेगी,विरोध होगा,आर्थिक नीति में परिवर्तन होगा,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,तत्काल लाभ होगा। 


🐂वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे,दिन सफलता का है,शुक्र का राशि में गोचर सफलता दे सकता है,परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे,सत्संग का लाभ मिलेगा,सहयोग प्राप्त होगा,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,सहकर्मी साथ देंगे,कारोबार में वृद्धि होगी,धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है,निवेश लाभ देगा। 


👫मिथुन:-ॐ सों सोमाय नम:।

सूर्य का मेष व शुक्र का राशि से द्वादश व चन्द्रमा का मेष गोचर सफलता कारक है,प्रगति होगी,दशम गुरु के कारण सफलता आसान है,कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं,किसी व्यक्ति की बातों में न आएं,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 


🦀कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।

राशि का स्वामी चन्द्रमा का दशम गोचर उन्नति देगा,लाभान्वित होंगे,कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा,व्यापार में वृद्धि होगी,समयानुकूल सहायता प्राप्त होगी,उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे,निवेश शुभ रहेगा,वाणी में शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें,प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी,सहयोग प्राप्त होगा,नया प्रस्ताव मिल सकता है।  


🦁सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

सूर्य व चन्द्रमा का नवम गोचर मंगलमय है,नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे,सफलता मिलेगी,आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,व्यापार में वृद्धि के योग हैं,मार्केट से लाभ होगा,स्थायी संपत्ति के सौदे लाभ दे सकते हैं,मनपसंद रोजगार मिलेगा,बैंक-बैलेंस बढ़ेगा,चैन रहेगा,घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। 


👩कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।

चन्द्रमा राशि से अष्टम में है,प्रगति से प्रसन्नता होगी,चन्द्रमा व गुरु कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है,लाभ सम्भव है,व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते है,यात्रा लाभदायक रहेगी,लेन-देन में सावधानी रखें,लाभ होगा। 


⚖️तुला:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

स्वामी शुक्र का राशि से अष्टम व चन्द्रमा का सप्तम में तथा शनि का पँचम गोचर प्रगति को लेकर अच्छा प्रभाव देंगे,आय में निश्चितता रहेगी,शत्रु शांत रहेंगे,व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा,धैर्य रखें,दूसरों की बातों में नहीं आएं,सहयोग मिलेगा।  


🦂वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

सूर्य व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर व्यवसाय में सफलता तो वहीं जाँब में उत्कर्ष देगा,थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होने से प्रसन्नता रहेगी,निवेश से लाभ होगा,व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे,आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी,काम में मन लगेगा,नया प्रस्ताव मिल सकता है। 


🏹धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

सूर्य-शुक्र राशि से खष्ठम व शनि तृतीय रहकर अनुकूल हैं,गुरु चतुर्थ होकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा,व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं,व्यापार मनोनुकूल चलेगा,सहकर्मी सहयोग करेंगे,लाभ होगा,शुभ समाचार प्राप्त होंगे,प्रसन्नता रहेगी,बिछड़े मित्र व संबंधी मिलेंगे,विरोधी सक्रिय रहेंगे,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। 


🐊मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

राशि स्वामी शनि राशि से द्वितीय व सूर्य-चन्द्रमा चतुर्थ में हैं,व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है,कन्या राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा,भाग्य का साथ मिलेगा,काम में मन लगेगा,आय में वृद्धि होगी,कारोबार में वृद्धि होगी,मार्केट मनोनुकूल लाभ देगी,घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा,व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी,रोजगार मिलेगा। 


🍯कुंभ:-ॐ सों सोमाय नम:।

दिन प्रोग्रेस का है,शनि राशि में व सूर्य का तृतीय गोचर कोई नया कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं,सहकर्मी सहयोग करेंगे,वाणी पर नियंत्रण रखें,व्यवसाय की गति धीमी रहेगी,आय बनी रहेगी,कार्यभार रहेगा,थकान महसूस होगी। 


🐳मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

तृतीय शुक्र व सूर्य-चन्द्रमा का द्वितीय तथा राशि में गुरु बहुत दिनों से चले आ रहे जाँब में प्रोमोशन को नवीन दिशा दे सकता है,भाग्य अनुकूल है,जल्दबाजी न करें,प्रसन्नता रहेगी,यात्रा मनोनुकूल रहेगी,कारोबार से संतुष्टि रहेगी,रुका हुआ धन प्राप्त होगा,प्रयास सफल रहेंगे,बुद्धि का प्रयोग करें,निवेश से लाभ होगा,प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा,व्यापार-व्यवसाय में उत्साह से काम कर पाएंगे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन