गोरखपुर में अवैध नर्सिंग होम का संचालक गिरफ्तार, डॉक्टर फरार, - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 20 February 2023

गोरखपुर में अवैध नर्सिंग होम का संचालक गिरफ्तार, डॉक्टर फरार,

 ब्रेकिंग न्यूज़ गोरखपुर




केबी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती प्रसूता का ऑपरेशन सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने किया था। जिसके बाद प्रसूता की मौत हो गई। मामले को लेकर परिवार व गांववालों ने हंगामा किया तो हरकत में आई पुलिस ने नर्सिंग होम सील करने के साथ ही गिरफ्तारी की कार्रवाई की।


गोरखपुर जिले के उरुवा में अवैध नर्सिंग होम चलाने वाले संचालक और प्रसूता का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सील होने के बाद भी नर्सिंग होम का संचालन करने वाले आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन करने वाला डॉक्टर सरकारी अस्पताल में तैनात है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।



यह है पूरा मामला

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चचाईराम के जितेंद्र गौड़ बाहर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पूजा को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजन ने उरुवां गोला मार्ग पर केबी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन के बाद शनिवार की सुबह पूजा की मौत हो गई। इस मामले में पूजा के ससुर ने हॉस्पिटल संचालक गोला के मटहरिया निवासी संजय तिवारी व ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मनीष पांडेय व अज्ञात सहयोगियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मनीष की तलाश चल रही है। छानबीन में पता चला कि उनकी तैनाती स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में है। सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई है। रास्ता जाम करने पर हरकत में आई पुलिस


प्रसूता की मृत्यु होने के बाद दोपहर दो बजे शव लेकर स्वजन नर्सिंग होम पहुंचे। संचालक व डाक्टर पर कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कोई कार्रवाई न होने पर सड़क पर शव रख जाम लगा दिया। पुलिस ने पीडि़त परिवार व उनके रिश्तेदारों पर लाठी चार्ज कर सड़क खाली कराई थी। रात में एसएसपी के निर्देश पर आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।



सीएचसी अधीक्षक है आरोपित डॉक्टर

केबी मेमोरियल हॉस्पिटल उरुवा में महिला का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर मनीष पांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरनही में बतौर अधीक्षक नियुक्त हैं। अवैध रुप से चल रहे हॉस्पिटल में वह प्राइवेट प्रेक्टिस करते थे।


पांच अस्पताल व लैब, पंजीकृत

उरुवा कस्बे में दो, ढेबरा में एक , माल्हनपार में दो अस्पताल अल्ट्रासाउंड सेंटर व लैब पंजीकृत हैं। इनके अलावा धुरियापार, उरुवा, ढेबरा, कुई बाजार, माल्हनपार क्षेत्र में कई हॉस्पिटल हैं जो बिना लाइसेंस के संचालित हो रहे हैं। शनिवार को केबी मेमोरियल हॉस्पिटल में हुई घटना के बाद सभी संचालकों ने अपने सेंटर पर ताला लगा दिया।


              प्रवीण दूबे

       ब्यूरो चीफ गोरखपुर

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन