🪐३१ जनवरी २०२३ राशिफल-मंगलवार माघ माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९,राहु-३:२४ PM से ४:४७ PM तक है,चन्द्रमा वृषभ राशि पर संचार करेगा,सूर्य मकर राशि पर है।💥
🌺सत्य प्रकाश शर्मा🌺
🪴मेष:-ॐ रां राहवे नम:।
सूर्य कर्म भाव में व चन्द्रमा द्वितीय में हैं,द्वादश गुरु कॅरियर में प्रगति से सकता है,अनुकूल समय है,रूका कार्य बनेगा,शुभ समाचार प्राप्त होंगे,व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा,संतोष रहेगा,निवेश शुभ रहेगा,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,विवाद से बचें,जल्दबाजी न करें।
🪴वृष:-ॐ बुं बुधाय नम:।
गुरु के एकादश व चन्द्रमा राशि में गोचर की अनुकूलता के कारण प्रगति के संकेत हैं,सफलता मिलेगी,शत्रु सक्रिय रहेंगे,दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,अप्रत्याशित लाभ हो सकता है,व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा,निवेश मनोनुकूल लाभ देगा,साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी,भाग्य का साथ मिलेगा,प्रसन्नता रहेगी।
🪴मिथुन:-ॐ सों सोमाय नम:।
स्वामी बुध राशि से द्वादश चन्द्रमा का गोचर व्यवसाय में लाभ दे सकता है,प्रोग्रेस संभावित है,धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है,अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे,वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें,तनाव रहेगा,लेन-देन में सावधानी रखें,किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं,महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें,लाभ होगा।
🪴कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।
चंद्रमा राशि से एकादश बहुत ही शुभ है,गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं,प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं,कोई व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी,विवाद से बचें,शत्रु शांत रहेंगे,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,यात्रा लाभदायक रहेगी,व्यापार मनोनुकूल चलेगा,चैन रहेगा।
🪴सिंह:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी,नई योजना बनेगी,तत्काल लाभ होगा,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा,मान-सम्मान मिलेगा,विवाद की संभावना है,परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे,स्वास्थ्य पर ध्यान दें,असत्य व कटु वाणी से बचें,शत्रु पस्त होंगे,मार्केट से मनोनुकूल लाभ होगा।
🪴कन्या:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।
वृष में चन्द्रमा व कुम्भ का शनि व्यवसाय के लिए शुभ हैं,बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा,शनि खष्ठम गोचर करके लाभ प्रदान करेंगे,पूजा-पाठ में मन लगेगा,किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है,कार्य मनोनुकूल रहेंगे,व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे,प्रभाव वृद्धि होगी,सहयोग प्राप्त होगा,लंबित कार्य पूर्ण होंगे।
🪴तुला:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
लाभ की स्थिति में रहेंगे,वाणी पर नियंत्रण रखें,राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है,यात्रा होगी,चन्द्र व शनि गोचर शुभ है,व्यर्थ भागदौड़ रहेगी,किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी,अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे,प्रयास करने पड़ेंगे,व्यवसाय ठीक चलेगा।
🪴वृश्चिक:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
सूर्य राशि से तृतीय व शनि चतुर्थ दिवस को सफल करेंगे,प्रगति को लेकर उत्साह होगा,अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी,थकान व कमजोरी रह सकती है,जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा,व्यवसाय लाभप्रद रहेगा,निवेश में जल्दबाजी न करें,शांति रहेगी,धन प्राप्ति सुगम होगी,मित्रों का सहयोग रहेगा,कार्य समय पर पूर्ण होंगे।
🪴धनु:-ॐ बुं बुधाय नम:।
सूर्य का राशि से द्वितीय,चन्द्रमा का खष्ठम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव शुभ है,शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी,रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं,जल्दबाजी न करें,शरीर शिथिल हो सकता है,लेन-देन में जल्दबाजी न करें,कोई योजना बनेगी,प्रभाव बढ़ेगा,आय में वृद्धि होगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे।
🪴मकर:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
चन्द्रमा का गोचर शुभ है,द्वितीय शनि व राहु राजनीति का कारक ग्रह है,सफलता मिलेगी,व्यवसाय में शुक्र व बुध लाभ प्रदान कर सकते हैं,यात्रा मनोरंजक रहेगी,सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं,धन प्राप्ति सुगम होगी,सहयोग समय पर प्राप्त होगा,रुके कार्यों में गति आएगी,प्रसन्नता रहेगी,जोखिम न उठाएं।
🪴कुंभ:-ॐ सों सोमाय नम:।
सूर्य द्वादश,चन्द्रमा चतुर्थ व शनि राशि में हैं,राहु व शनि सफलता देंगे,शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,लाइफ में सफल रहेंगे,यात्रा से लाभ मिल सकता है,वाणी पर नियंत्रण रखें,चिंता तथा तनाव रहेंगे,कार्यभार रहेगा,भागदौड़ रहेगी,आय होगी,व्यवसाय ठीक चलेगा।
🪴मीन:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
चन्द्रमा तृतीय,सूर्य एकादश व गुरु का राशि में प्रभाव जाँब के लिए प्रगतिकारक है,द्वादश शनि लाभ दे सकता है व रुके धन प्राप्ति में सफलता की प्राप्ति कराएगा,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,प्रयास सफल रहेंगे,धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे,सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी,मान-सम्मान मिलेगा,निवेश शुभ रहेगा,जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे,सहयोग मिलेगा,कार्यसिद्धि होगी,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment