आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 1/02/2023 बुधवार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Tuesday, 31 January 2023

आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 1/02/2023 बुधवार

 🥀१ फरवरी २०२३ राशिफल-बुधवार माघ माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९,राहु-१२:४० PM से २:०२ PM तक है,चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा,सूर्य मकर राशि पर है 



🍀सत्य प्रकाश शर्मा🍀 


🌾मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

द्वादश गुरु,चन्द्रमा तृतीय व एकादश शनि व्यवसाय में लाभ देंगे,मन विचलित रह सकता है,अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे,लाभान्वित होंगे,नए कार्य में लाभ मिलेगा,उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी,भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी,फालतू खर्च होगा,बड़ा काम करने का मन बनेगा,कारोबार में लाभ होगा,मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगी,सहयोग मिलेगा,आत्मसम्मान बना रहेगा,लाभ होगा। 


🌾वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी,लाभान्वित होंगे,शुक्र प्रेम में सफलता देगा,शनि दशम भाव में हैं,गुरु एकादश व चन्द्रमा राशि से तृतीय व्यवसाय को शुभ बनाएंगे,धन का व्यय हो सकता है,झंझटों में न पड़ें,दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं,यात्रा लाभदायक रहेगी,उपहार की प्राप्ति होगी,कारोबार में वृद्धि होगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,समय अनुकूल है,लाभ लें,सहयोग मिलेगा,प्रसन्नता रहेगी। 


🌾मिथुन:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

अष्टम सूर्य व राशि में गोचर रत चन्द्रमा कॅरियर में प्रगति देंगे,कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें,जीवन सुखद रहेगा,विवाद को बढ़ावा न दें,फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें,घर-परिवार की चिंता रहेगी,किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,आय बनी रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा। 


🌾कर्क:-ॐ कें केतवे नम:।

दिन सफलता का है,कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे,कोई रुका कार्य पूर्ण होगा,डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है,प्रयास करें,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे,प्रभाव बढ़ेगा,व्यापार में लाभ बढ़ेगा,किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी,नए कार्य में लाभ मिलेगा। 


🌾सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

सूर्य का मकर व चन्द्रमा का एकादश भाव में गोचर व्यवसाय व जाँब में सफलता देगा,आर्थिक सुख में वृद्धि होगी,नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी,योजना फलीभूत होगी,कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,मित्रों का सहयोग कर पाएंगे,निवेश शुभ रहेगा,कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं,बाहर जाने की योजना बनेगी,शत्रुओं का पराभव होगी,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। 


🌾कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।

पँचम सूर्य व दशम चन्द्रमा कर्म स्थान पर सफलता देंगे,व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी,वृष का शुक्र सफलता दे सकता है,गुरु का आशीर्वाद लें,आर्थिक लाभ सम्भव है,अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी,कारोबार में वृद्धि के योग हैं,धन प्राप्ति सुगम होगी,चैन रहेगा,लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी,धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है,सत्संग का लाभ मिलेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा। 


🌾तुला:-ॐ सों सोमाय नम:।

सूर्य राशि से चतुर्थ गोचर कर रहे हैं,प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे,आर्थिक सुख में वृद्धि होगी,सहयोग आपको आशावादी बनाएगा,काम करने की इच्छा होगी,विवाद से क्लेश संभव है,मेहनत अधिक तब लाभ रहेगा,कार्यभार रहेगा,दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। 


🌾वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

सफलता की प्राप्ति होगी,दाम्पत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें,शुक्र लाइफ को बेहतर करेंगे,उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी,बाधा दूर होगी,कारोबार ठीक चलेगा,महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,भाग्य अनुकूल है,लाभ लें,घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा,प्रसन्नता रहेगी। 


🌾धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

चतुर्थ गुरु बहुत ही शुभ हैं,चन्द्रमा सप्तम हैं,सुखद समाचार की प्राप्ति होगी,व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं,आर्थिक प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे,स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है,कामकाज लाभ दे सकते हैं,निवेश शुभ रहेगा,प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा,उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,मतभेद दूर होंगे,जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें,लापरवाही न करें। 


🌾मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

शुक्र व बुध लाभ देंगे,चन्द्रमा मिथुन व शनि कुम्भ में हैं,चन्द्र व बुध गोचर से लाभ हो सकता है,रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे,पार्टी का आयोजन हो सकता है,आय में वृद्धि होगी,साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी,व्यस्तता रहेगी,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा। 


🌾कुंभ:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

राशि के शनि व मिथुन के चन्द्रमा व्यवसाय में सफल करेंगे,सफलता मिलेगी,परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं,विवाद को बढ़ावा न दें,नए कार्य में बनेंगे,बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें,दौड़धूप होगी,सहयोग मिलेगा,कार्य की अधिकता रहेगी। 


🌾मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

मकर के सूर्य व चतुर्थ चन्द्रमा मङ्गलमय रहेंगे,शुक्र व बुध धन का आगमन करवा सकते हैं,राशि का गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा,बिजनेस में सफलता के संकेत हैं,खुश रहेंगे,मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,मित्रों का सहयोग कर पाएंगे,काम करने का मन बनेगा,पारिवारिक सहयोग मिलेगा,आय में वृद्धि होगी,भाग्य अनुकूल रहेगा,रुके कार्य पूरे होंगे,प्रसन्नता रहेगी,किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन