शिवपाल सिंह यादव के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर सपा नेता सलमान अब्बासी ने मुजफ्फरनगर में बांटी मिठाईयां - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 30 January 2023

शिवपाल सिंह यादव के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर सपा नेता सलमान अब्बासी ने मुजफ्फरनगर में बांटी मिठाईयां

 


 मुजफ्फरनगर 30 जनवरी प्राप्त समाचार के अनुसार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ युवा नेता श्री सलमान अब्बासी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री अखिलेश यादव ने पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है जो स्वागत योग्य है श्री सलमान अब्बासी ने कहा कि यदि यह निर्णय पहले हो गया होता तो आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सत्ता में होती और देश के कद्दावर नेता श्री अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर होते परंतु देर से ही सही निर्णय बहुत सही हुआ है श्री शिवपाल सिंह यादव के राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी बनने पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता श्री सलमान अब्बासी ने शहाबुद्दीन पुर रोड मुजफ्फरनगर पर जश्न मनाया एवं लोगों में मिष्ठान बांटते हुए एक-दूसरे को मुबारकबाद दी उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा के आम चुनाव हैं श्री शिवपाल सिंह यादव के राष्ट्रीय महासचिव बनने से अधिक से अधिक लोकसभा सदस्य जीतकर संसद में जाएंगे और पार्टी में और अधिक मजबूती आएगी सपा नेता श्री सलमान अब्बासी ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों एवं तानाशाही की खुलकर निंदा करते हुए कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश की जनता बहुत दुखी है किसी का कोई काम नहीं हो रहा है युवा परेशान है बेरोजगारी बढ़ रही है महंगाई बढ़ रही है भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है अपराध बढ़ रहा है उत्तर प्रदेश की जनता की निगाह सिर्फ समाजवादी पार्टी के ऊपर है कि कब पार्टी सत्ता में आए और कब यूपी से भ्रष्टाचार जाए

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन