सब्जी व्यापारी की गला रेतकर नृशंस हत्या - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 14 June 2021

सब्जी व्यापारी की गला रेतकर नृशंस हत्या




*अयाना,औरैया।* जिले के अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल निवासी एक सब्जी व्यापारी की सोमवार की भोर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। व्यापारी का गला व गुप्तांग कटा शव गांव के पास हाइवे के किनारे पड़ा मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि हादसे के वक्त सुबह वह अपनी मोपेड बाइक से सब्जी लेने के लिए औरैया मंडी जा रहा था। उसी समय लखनपुर के समीप उसकी हत्या कर दी गई।


सोमवार की सुबह हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये। आपको बता दें कि अयाना थाना क्षेत्र के पुरवा अंतौल निवासी सुखलाल उम्र करीब 38 वर्ष सोमवार सुबह करीब चार बजे अपने मोपेड बाइक से सब्जी खरीदने के लिए औरैया मंडी की तरफ निकले थे। काफी देर तक वह नहीं लौटे और अंतौल हाइवे के किनारे उनका खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा गया।    जिसमें आस पास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी कि  हाइवे किनारे खेतों में ग्राम लखनपुर के समीप एक गला व  गुप्तांग कटा शव पड़ा है। देखते ही देखते घटना स्थल पर क्षेत्रिय लोगों एवं ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई जिस पर मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त सुखलाल निवासी अंतौल के रूप में की है। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह चिचौली भेज दिया। गांव के लोगों ने हत्या को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर अयाना पुलिस ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। पुलिस आसपास के दुकानों व ईंट भट्ठों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। इस संदर्भ में सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह सूचना मिली कि अयाना थाना क्षेत्र के अंतौल के समीप हाइवे किनारे खून से लथपथ एक शव पड़ा है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी एसपी अपर्णा गौतम व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गये और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसके अलावा मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट आदि लिये। इस संबंध में जानकारी लेने पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी उन्हें उपरोक्त आशय की कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हत्या का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। सब्जी व्यापारी की मौत से परिजनों में करुण- क्रंदन गूंज रहा था।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन