विश्व रक्तदान दिवस'' के मौके पर राजपा अध्यक्ष ने खून दान करने की लोगों से की यह अपील
कानपुर : राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह ने सोमवार को ‘विश्व रक्तदान दिवस' के मौके पर रक्तदान करने का अपील किया। राजपा अध्यक्ष ने जनता से अपील की कि वे आगे आएं और स्वेच्छा से रक्तदान करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ट्वीट किया कि हम सभी के पास जीवन बचाने की ताकत है। इसका इस्तेमाल करें। अपनी टीम के साथ रक्तदान के लिए जाने वाले पंकज सिंह ने कई बीमारियों और परिस्थितियों में रक्त की अहमियत पर जोर दिया।
उन्होंने बताया कि किस तरह सुरक्षित रक्त कई मानव जानों को बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।

No comments:
Post a Comment