वीडीओ की मौजूदगी में 50 लोगों को लगा टीका - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 14 June 2021

वीडीओ की मौजूदगी में 50 लोगों को लगा टीका




*बिधूना,औरैया।* ग्राम पंचायत पुसौली में खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 50 लोगों का टीकाकरण किए जाने के साथ लोगों को कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया।

बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुसौली में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कोरोना से बचाव के लिए 50 लोगों का टीकाकरण किया गया। इस मौके परखंड विकास अधिकारी बिधूना सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के प्रति फैलाई जा रही अफवाहों से लोग सावधान रहें, और स्वास्थ्य हित में आवश्यक रूप से टीकाकरण कराएं साथ ही मास्क का प्रयोग भी करें। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना के अधीक्षक डॉ० बीपी शाक्य डॉ० आर जी मिश्रा राजीव कुमार रामकांती प्रेमलता कुसुमा देवी शांति देवी आदि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन