*औरैया।* सदर कोतवाली औरैया क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बखरिया का अड्डा में दिनांक 11 जून को दिन में लगभग 12 बजे के बीच में मृतक महिला द्वारा पंखा को सुधारते समय बिजली का करंट लगने से उक्त महिला की मौत हो गई। गांव वालों ने बताया महिला के पति मेहनत मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर गये थे। पंखा में कुछ कमी होने के कारण महिला पंखा को सुधार रही थी, उसी बिजली का करंट आने से पंखे में चिपक गई। जब महिला की 4 वर्षीय बेटी ने अपनी मां को बिजली के करंट से पंखा में चिपका देख अपनी मां को बचाने के लिए जैसे ही प्रयास किया उसी दौरान बच्ची को भी करंट लगने से हाथों में फफोले पड़ गयै। बच्ची ने जब बाहर जाकर शोर मचाया तो पास पड़ोस के लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचते महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जैसे ही घटना की सूचना परिवारजनों व गांव वालोंको मिली तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। बच्चियों का तो रो- रोकर बुरा हाल था। मृतक महिला के तीन मासूम बेटियां हैं। बताते चलें मृतक महिला का पूजा पत्नी राजवीर सिंह ग्राम पंचायत बखरिया का अड्डा की घटना है ग्रामीणों ने बताया अभी तक बिजली विभाग व सदर कोतवाली औरैया से घटना स्थल पर कोई भी उच्च अधिकारी जांच करने के लिए नहीं पहुंचा। मृतक महिला का पति मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है। मृतक महिला का पति राजवीर सिंह ने जिला शासन प्रशासन से सहायता देने की मांग की है।
Advt
Saturday, 12 June 2021
पंखा में करंट उतरने से महिला की हुई मौत
Tags
# covid-19
# Home
# india
# uttar-pradesh
# उत्तर प्रदेश
# राजनीति
About लाइव समाचार 18 न्यूज़
राजनीति
Tags
covid-19,
Home,
india,
uttar-pradesh,
उत्तर प्रदेश,
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
3';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();
विज्ञापन
Author Details
भारत के सभी प्रदेशों में प्रकाशित होने वाला वेब और यूट्यूब चैनल

No comments:
Post a Comment