लकड़ी मंडी में लगी आग एक लाख का नुकसान - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 12 June 2021

लकड़ी मंडी में लगी आग एक लाख का नुकसान




*दमकल कर्मियों ने अथक परिश्रम कर आग पर पाया काबू*


*औरैया।* रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित लकड़ी मंडी में आढ़त किए रामजी मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा की आढ़त में शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे अचानक से आग लग गई। इससे पहले कि आढ़त मालिक कुछ समझ पाता। आग ने विकराल रुप ले लिया। इसी बीच लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में पीडि़त आढ़त मालिक ने एक नामजद व्यक्ति के खिलाफ आग लगाने का आरोप लगाया है। बताया कि आग लगने से लगभग एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है। आग लगने की जानकारी होते ही ब्रह्मनगर चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगते देख भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया। नहीं तो लकड़ी मंडी में चारों तरफ लकडिय़ां पड़ी होने और पास ही रोडवेज डिपो होने से बड़ा हादसा हो सकता था।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन