प्रतिभा राज, दामिनी यादव को मिला वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का साथ, नया भोजपुरी लोकगीत 'पइसा चाही कि मेहरी बलम' ने बजाया डंका - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Vigyapn

Vigyapn

विज्ञापन

विज्ञापन

Tuesday, 22 September 2026

प्रतिभा राज, दामिनी यादव को मिला वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स का साथ, नया भोजपुरी लोकगीत 'पइसा चाही कि मेहरी बलम' ने बजाया डंका


सिंगर प्रतिभा राज और एक्ट्रेस दामिनी यादव को लेकर भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर म्यूज़िक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने नया भोजपुरी लोकगीत 'पइसा चाही कि मेहरी बलम' का निर्माण किया है। इस गाने में सिंगर और एक्ट्रेस की जोड़ी को संगीतप्रेमियों के बीच बहुत पसंद किया जा रहा है। ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रतिभा राज की खनकती आवाज़ में गाया हुआ यह पारिवारिक एवं मनोरंजक श्रोताओं मन मोह रहा है। ये गाना पति-पत्नी के खट्टे-मीठे रिश्ते पर आधारित है। इस गाने के वीडियो में पति अवनीश आर्य और पत्नी दामिनी यादव के बीच होने वाली मीठी नोकझोंक, तकरार और अगाध प्रेम दर्शाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि 'आज के भागदौड़ भरे जीवन में पति पैसे कमाने के लिए परदेस जा रहा है, तभी उसकी पत्नी बैग छीनते हुए शिकायती लहजे में कहती है कि पइसा चाहिए या पत्नी (मेहरी) का साथ चाहिए। वीडियो में खूबसूरत एक्ट्रेस दामिनी यादव के साथ हैंडसम एक्टर अवनीश आर्य की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'पइसा चाही कि मेहरी बलम' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रतिभा राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस दामिनी यादव ने गरदा शानदार परफॉर्मेंस किया है। उनके साथ एक्टर अवनीश आर्य ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार रिज़वान खान ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फ़िल्म निर्माता रत्नकर कुमार ने कहा कि 'हमारे देश में पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। इस गीत में उनके बीच और मीठी तकरार को दर्शकों के बीच मनोरंजनपूर्ण प्रस्तुत किया गया है। इस गाने को भरपूर प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद!'

एक्ट्रेस दामिनी यादव ने कहा कि 'इस गीत में वह सब एंटरटेनिंग है जो हिट गानों में होना चाहिए। इतना प्यारा  गीत बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू!'

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन