स्वतंत्रता दिवस पर राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday, 15 August 2026

स्वतंत्रता दिवस पर राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह ने देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया।

राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। आजादी हमें लाखों वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान दे।


उन्होंने कहा कि भारत की ताकत उसकी एकता, विविधता और लोकतांत्रिक मूल्यों में है। हमें आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हुए विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

पंकज सिंह ने देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रहित में नए संकल्प लेने और समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़े होने की अपील की।

अंत में राजपा अध्यक्ष ने कहा— “आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा का संकल्प लें। देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत।”

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन