सावन के दूसरे सोमवार पर राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी शुभकामनाएं - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Sunday, 9 August 2026

सावन के दूसरे सोमवार पर राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी शुभकामनाएं

सावन के दूसरे सोमवार पर राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने दी शुभकामनाएं

कानपुर नगर, संवाददाता।
सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार के अवसर पर राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह ने देश एवं प्रदेशवासियों सहित सभी शिव भक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राजपा अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। उन्होंने महादेव से देश की उन्नति, समाज में आपसी भाईचारे और सभी के कल्याण की कामना की।
उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और आस्था का पर्व है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं पूजन करते हैं।
पंकज सिंह ने सभी श्रद्धालुओं से सावन सोमवार के अवसर पर श्रद्धा, संयम और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि महादेव की भक्ति मनुष्य को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है और जीवन में नई शक्ति का संचार करती है।
राजपा अध्यक्ष ने सभी शिव भक्तों को सावन के दूसरे सोमवार की पुनः हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा— “हर हर महादेव, बाबा भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।”

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन