मिशन शक्ति आभियान के तहत छाता पुलिस द्वारा देवी रानी माता मंदिर नरी सेमरी पर महिलाओं को किया जागरूक। - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Saturday 21 October 2023

मिशन शक्ति आभियान के तहत छाता पुलिस द्वारा देवी रानी माता मंदिर नरी सेमरी पर महिलाओं को किया जागरूक।

 



महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत छाता कोतवाली पुलिस के द्वारा  नरी सेमरी गांव में स्थित प्रसिद्ध देवी माता मंदिर पर आने  वाली महिलाओं को जागरूक किया गया,  सरकार की मंशा के अनुरूप महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए थाना छाता कोतवाली पुलिस  महिलाओं छात्राओं को जगह-जगह पर जाकर जागरुक कर रही है, वहीं इसी क्रम में छाता पुलिस के द्वारा आज शुक्रवार को विद्यालय एवं मंदिर पर पहुंच कर महिलाओं एवं युवतियों के साथ में घटित होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए  हेल्पलाइन नंबर 1090, 11 2, 1930 निसंकोच होकर मदद लेने के बारे में जागरूक किया, और महिलाओं को बताया कि आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं है आपात स्थिति में आप लोग निसंकोच होकर मदद ले कुछ ही समय में तत्काल आपको मदद दी जाएगी,उत्तर प्रदेश पुलिस आपके साथ है, वहीं महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर एवं साइबर अपराधों के बारे में  बारीकी से नवरात्र में दर्शन करने पहुंची महिलाओं को समझाया।

इस दौरान एस आई दुष्यंत कौशिक, महिला कांस्टेबल संध्या,महिला कांस्टेबल राखी , सी मनजीत चौहान आदि मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन