'काट के मच्छरवा' में दिखा चांदनी मेहता का अलग अंदाज, नेहा राज की आवाज का चला जादू - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Tuesday 2 May 2023

'काट के मच्छरवा' में दिखा चांदनी मेहता का अलग अंदाज, नेहा राज की आवाज का चला जादू




भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरसिंगर नेहा राज ने आज इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए हैं। उनके गाने रिलीज होते ही दर्शकों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। और हिट हो जाते हैं। नेहा राज की सोशल मीडिया में भी गजब की फैन फॉलोइंग है जिसके दम पर वे किसी भी गाने को हिट करने का दमखम रखती है। उनकी आवाज में एक अलग सी कशिश है जो दर्शकों को उनकी ओर खींचने को मजबूर करती है। नेहा राज के हालिया रिलीज कई गाने यूट्यूब पर मिलेनियम क्लब में शामिल होकर धूम मचा रहे हैं। इसी कड़ी में अब नेहा राज का नया भोजपुरी लोकगीत 'काट के मच्छरवा' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया है। जो रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों दिमाग पर छा गया है। जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा चांदनी मेहता नजर आ रही है। जिनके ऊपर इस गाने का फिल्मांकन किया है। 



लिंकः https://youtu.be/BYFLuNAsVPI


गाने में चांदनी मेहता अपने ऑनस्क्रीन पति से  शिकायत करती हुई नजर आ रही है। जिसमें वे जानती है कि 


ऐ राजा जी काट के मच्छरवा...गलिया लाल कईले बा...रहता जवरिया त बेनिया डोलईता...चिकन देह उंच खाल कईले बा...ऐ राजा जी काट के मच्छरवा...गलिया लाल कईले बा...।

इस गाने में चांदनी ने अपनी मदहोश कर देने वाली अदाओं से दर्शकों को अपना कायल बना लिया है। चांदनी जल्द ही भोजपुरी इंडस्ट्री पर छा जाने वाली है। क्योंकि उनके एक्सप्रेसशन से लेकर डांस मूव तक सभी एक दम हटके है। 



'काट के मच्छरवा' गाने को नेहा राज ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। वही इसको चांदनी मेहता पर फिल्माया गया है। इसके लिरिक्स सूरज सिंह ने लिखे हैं। वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। वही इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने के कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर पंकज साव और डीआई रोहित ने किया है।


No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन