🌹३० अप्रैल २०२३ राशिफल-रविवार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि है,विक्रम संवत-२०८०,राहु-५:१३ PM से ६:५० PM तक है,चन्द्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा,सूर्य मेष राशि पर है।
🥀सत्य प्रकाश शर्मा🥀
🐏मेष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।
सूर्य-शुक्र द्वितीय व चन्द्रमा पंचम गोचर में हैं,मङ्गल व गुरु जाँब में प्रगति दे सकता है,अनुकूल समय है,रूका कार्य बनेगा,सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी,व्यापार लाभदायक रहेगा,कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,रोजगार में वृद्धि होगी,मित्रों की सहायता कर पाएंगे,मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें।
🐃वृष:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण प्रगति के संकेत हैं,दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें,आय बनी रहेगी,सहयोग मिलेगा,निवेश शुभ रहेगा,आज के काम कल पर नहीं टालें,दुष्टजनों से सावधान रहें,हानि पहुंचा सकते हैं,विवेक का प्रयोग करें,लाभ होगा।
👩👧मिथुन:-ॐ रां राहवे नम:।
उन्नति संभावित है,स्वामी बुध,शुक्र व चन्द्रमा का गोचर लाभ दे सकता है,धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है,घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा,अप्रत्याशित लाभ हो सकता है,कारोबार में वृद्धि के योग हैं,पार्टनरों का सहयोग मिलेगा,जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें,फालतू खर्च हो सकता है,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,अधिकार बढ़ेंगे,दिन बढ़िया होगा,तरक्की के अवसर मिलेंगे।
🦀कर्क:-ॐ सों सोमाय नम:।'
चंद्रमा तथा गुरु बहुत ही शुभ है,गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं,कॅरियर में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं,सफल रहेगे,व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी,भाग्य का साथ मिलेगा,किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें,नकारात्मकता रहेगी,व्यवसाय ठीक चलेगा,आय में निश्चितता रहेगी,कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
🦁सिंह:-ॐ रां राहवे नम:।
व्यवसाय में सफलता है,बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे,क्रय की योजना बनेगी,परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं,नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी,कारोबार में वृद्धि के योग हैं,निवेश शुभ रहेगा,अधिकारी प्रसन्न रहेंगे,भाग्य का साथ रहेगा,धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे,बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे,सहयोग मिलेगा।
🧘कन्या:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
गुरु तथा चन्द्रमा कॅरियर में बेहतर करेगा,शनि शुभ हैं,बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा,शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस में लाभ प्रदान करेंगे,नई योजना बनेगी,तत्काल लाभ मिलेगा,कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है,व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा,प्रभाव बढ़ेगा,मार्केट मनोनुकूल लाभ देंगी।
⚖️तुला:-ॐ कें केतवे नम:।
बिजनेस को लेकर सफलता मिलेगी,वाणी पर नियंत्रण रखें,राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है,प्रेम में यात्रा होगी,चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है,कुछ क्रय करने की बात चल सकती है,अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी,लाभ के अवसर हाथ आएंगे,सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है,धर्म-कर्म में रुचि रहेगी,किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है,धन प्राप्ति सुगम होगी।
🦞वृश्चिक:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
परिवार का सहयोग मिलेगा,चन्द्रमा व गुरु सफल करेंगे,बिजनेस में प्रगति को लेकर उत्साह होगा,आय में निश्चितता रहेगी,प्रेम में हड़बड़ी न करें,नकारात्मकता रहेगी,विवाद को बढ़ावा न दें,लेन-देन में सावधानी रखें।
🏹धनु:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
चन्द्रमा तथा गुरु शुभ है,शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से सफलता की प्राप्ति होगी,रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं,अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी,घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,लाभ में वृद्धि होगी,विरोधी सक्रिय रहेंगे,सहयोग प्राप्त होगा।
🐊मकर:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।
व्यवसाय के मङ्गल व शनि शुभ है,शनि का राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है,शनि व शुक्र सफलता का कारक ग्रह है,सफलता मिलेगी,रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे,सुख-शांति रहेंगे,कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो,संपत्ति में वृद्धि के योग हैं,काम लाभ दे सकते हैं,निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।
⚱️कुंभ:-ॐ अं अंगारकाय नम:।
चन्द्रमा व मङ्गल सफल करेंगे,शनि राशि में हैं,गुरु व शुक्र सफलता देंगे,धार्मिक यात्रा हो सकती है,शुक्र प्रेम को विस्तार देगा,सफल रहेंगे,यात्रा से लाभ मिल सकता है,मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा,कारोबार मनोनुकूल रहेगा,जोखिम न लें।
🐬मीन:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।
चन्द्रमा व गुरु व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है,शनि लाभ दे सकता है,राहु व शनि सफलता की प्राप्ति कराएगा,भाग्य का साथ मिलेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,भागदौड़ रहेगी,जोखिम न लें,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,वाणी पर नियंत्रण रखें,दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

No comments:
Post a Comment