सड़क हादसे में इलाज के दौरान राहुल शर्मा की हुई मौत मल्लावा में लोगों की नम हुई आंखें। धूमधाम से भाई की शादी की हो रही थी - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Monday, 20 February 2023

सड़क हादसे में इलाज के दौरान राहुल शर्मा की हुई मौत मल्लावा में लोगों की नम हुई आंखें। धूमधाम से भाई की शादी की हो रही थी

 सड़क हादसे में इलाज के दौरान राहुल शर्मा की हुई मौत मल्लावा में लोगों की नम हुई आंखें। धूमधाम से भाई की शादी की हो रही थी तैयारी 18 फरवरी को होनी थी बरात वही 19 फरवरी को घर में  आ रही अर्थी विधि के विधान को कोई नहीं टाल सकता शादी की खुशियां मातम में तब्दील ।




चेयरमैन अंकित जयसवाल का दमदार साथी मल्लावां के वासियों को कर गया अलविदा।



19 दिसंबर को सड़क हादसे में चेयरमैन अंकित जयसवाल की दर्दनाक मृत्यु हो जाने के बाद से राहुल शर्मा रहता था गमगीन  वही 2 माह बाद 19 फरवरी को अलविदा कर चला मल्लावा को 


बताते चलें कि 16 फरवरी 2023 को चुंगी नंबर 2, पर अज्ञात पिकअप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार राहुल शर्मा निवासी कटरा गंगारामपुर उम्र 33 वर्ष के सर में चोट आने से सीएससी मल्लावां ले जाया गया हालत गंभीर देखकर जहां पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया विशाल जयसवाल द्वारा आनन फानन ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया जहां 17 फरवरी को डॉक्टरों ने राहुल शर्मा के ब्रेन का ऑपरेशन किया 7 घंटे तक चला  ऑपरेशन ऑपरेशन होने के बाद राहुल शर्मा को होश नहीं आया 18 फरवरी को आईसीयू में भर्ती होना पड़ा वही 19 फरवरी को दिन में 2:00 बजे डाक्टरों ने राहुल शर्मा को मृत घोषित कर दिया मृत घोषित होने की जैसे ही खबर परिजनों को मिलती हैं घर में कोहराम मच गया वही पूरे नगर में लोगों की आंखें नम हो गई चेयरमैन अंकित जयसवाल का दाहिना हाथ था राहुल शर्मा हर मोड़ पर साथ देता था राहुल शर्मा गरीब घर से जन्म लेकर के लोगों के हित की बात करता था राहुल शर्मा वही विशाल जयसवाल को एक बड़ा झटका लगा है ईश्वर ने  राहुल शर्मा की भी अर्थी की जिम्मेदारी दे दी है वहीं राहुल शर्मा तीन भाइयों में सबसे बड़ा था राहुल शर्मा के 2 पुत्र एक पुत्री  पत्नी रश्मि शर्मा का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था तीन भाइयों में दिलीप दीपक दिलीप की 18 फरवरी को बरात की तैयारी चल रही थी उसी तैयारी में इंतजाम कर रहा था राहुल शर्मा विधि के विधान ने बरात की जगह पर भाई की अर्थी 19 फरवरी को घर में रखनी पड़ी 20 फरवरी को उसे अपने भाई की अर्थी उठानी थी जिसे सोच सोच कर नगर एवं मोहल्ला वासियों की भी आंखें नम हो गई । राहुल शर्मा की पत्नी रुचि शर्मा उनके पिता रामकृष्ण शर्मा एवं राहुल की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था अशहनीय पीड़ा को हर कोई  बर्दाश्त नहीं कर सका वही लोगों में चर्चा का विषय रहा कि चेयरमैन अंकित जयसवाल का 20 दिसंबर को पार्थिव शरीर का दाह संस्कार मेहंदी घाट गंगा तट पर हुआ था आज 20 फरवरी को ही करीबी मित्र राहुल शर्मा का भी दाह संस्कार मेहंदी घाट गंगा तट पर सुनिश्चित होना लिखा था कहते हैं कि विधि का विधान कोई टाल नहीं सकता है शादी की खुशियां मातम में बदल गई।


हरदोई से अजय कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन