#चीतों_की_चहलकदमी_से_दहशत_में_ग्रामीण - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Tuesday, 7 February 2023

#चीतों_की_चहलकदमी_से_दहशत_में_ग्रामीण




हरदोई 07 फरवरी। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में चीतों की चहलकदमी की सूचना मिल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के बेहटा गोकुल थानाक्षेत्र के हुंसेपुर करमाया गांव के ग्रामीणों ने सुबह गांव के पश्चिम खेतों में दो चीतों को जाते हुए देखा है। चीतों को देखने के बाद ग्रामीण डरकर मौके से भाग आये और आनन फानन में वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने चीतों के पैरों के निशान खोजकर चीतों की तलाश शुरू कर दी है। चीतों की खेतों में चहलकदमी से ग्रामीणों में इस कदर दहशत का माहौल है कि अब ग्रामीण अपने खेतों की रखवाली के लिए भी नही जा रहे हैं। 


रिपोर्ट---आदर्श गुप्ता

हरदोई उत्तरप्रदेश

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन