सराहनीय कार्य जनपद एटा।
एटा - थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जनपद एटा व जनपद - फिरोजाबाद से डकैती की घटना में वांछित चल रहे 45000-45000 रुपये के 02 इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।
घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 07.06.2023 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 शातिर इनामिया अभियुक्तों बन्टी उर्फ बादशाह उर्फ रिजवान उर्फ इकराम पुत्र जहीर उर्फ हनीफ व नासिर उर्फ लल्ला उर्फ इमरान पुत्र जहीर उर्फ हनीफ निवासीगण हबीबगंज थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद हाल निवासी ग्राम पवास थाना कोतवाली देहात जनपद एटा को रेलवे पुल एटा कासगंज रोड पर समय करीव 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण पर जनपद फिरोजाबाद से 20000-20000 रुपये का इनाम तथा मुअर्स 1368/2015 धारा 395, 397 भादवि थाना कोतवाली नगर एटा में फरार चलने पर 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
रिपोर्ट नितेश भारद्वाज


No comments:
Post a Comment