लखनऊ यू0पी0,,
यू0पी0के मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार सड़क हादसे में आज दर्दनाक मौत, चालक गंभीर रूप से घायल।
यू0पी0 ,,के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जनपद फिरोजाबाद के नगला खंगर थाना क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन- 65 के समीप आज हुआ बड़ा हादसा।
आज सुबह मैनपुरी में तैनात एडीजे (पाक्सो) पूनम त्यागी की कार हादसे में मौत।
जबकि उनका ड्राइवर सचिन गंभीर रूप से घायल
हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी बरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ।
गंभीर हालात में से एडीजे पूनम त्यागी और उनके चालक को सैंफई पीजीआई में भेजा ।
, जहां डॉक्टरों ने एडीजे को मृत घोषित कर दिया।
जबकि चालक का उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि एडीजे पूनम त्यागी दो दिन की छुट्टी बिताने के बाद अपनी कार से मैनपुरी वापिस आ रही थीं।
वह मूल रूप से राजेंद्र नगर, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद की रहने वाली थीं।
ऐ0डी0जी0 की कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 65 माइल स्टोन के समीप पहुंची।
तभी चालक को नींद आ गई। जिससे कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी ।
कार को सचिन पुत्र संतराम निवासी कस्तला थाना इंचोली जिला मेरठ चला रहा था।
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
शव का पोस्टमार्टम सैंफई पीजीआई में हो कर गाजियाबाद रवाना कर दिया गया है जबकि मृतक ए0डी0 जे0के पति मेरठ न्यायालय में तैनात है
रिपोर्ट... नितेश भारद्वाज की

No comments:
Post a Comment