आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 11/02/2023 शनिवार - समाचार 18 न्यूज़

Breaking

Advt

Friday, 10 February 2023

आज का राशिफल कैसा रहेगा आज का दिन 11/02/2023 शनिवार

 🌞११ फरवरी २०२३ राशिफल-शनिवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है,विक्रम संवत-२०७९-राहु-९:५३ AM से ११:१७ AM तक है,चन्द्रमा कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। 



🦋सत्य प्रकाश शर्मा🦋 


🥀मेष:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी,प्रसन्नता रहेगी,स्वाभिमान रहेगा,बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे,अड़चनें समाप्त होंगी,आय-व्यय में असंतुलन की स्थिति बन सकती है,विरोधी परास्त होंगे। 


🥀वृष:-ॐ शुं शुक्राय नम:।

प्रसन्नता रहेगी,पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें,रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा,व्यापार में उन्नति होगी,सफलता हासिल होगी,विवादों का निपटारा होगा,दूसरों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे,ध्यान की कमी के कारण आज हर काम में देरी होगी,आप चीजों को खूबसूरती से मैनेज करेंगे। 


🥀मिथुन:-ॐ सों सोमाय नम:।

धन लाभ होने की भी संभावना है,सामाजिक कार्यों में सीमित रहें,अपनी ऊर्जा सही जगह पर केंद्रित करेंगे,आपके काम तय समय पर पूरे होंगे,दौड़धूप अधिक होगी,किसी पर अनावश्यक रोक न लगाएँ,अवसरों का लाभ उठाने से आप चूक सकते हैं,संबंध में किसी तीसरे को न आने दें,पार्टनर पर विश्वास करें। 


🥀कर्क:-ॐ रां राहवे नम:।

मेहनत का फल मिलेगा,व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी,प्रतिष्ठा बढ़ेगी,निवेश लाभ देंगे,प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे,काम पूर्ण हो सकेंगे,समस्या सुलझेगी,कार्य की प्रशंसा होगी।अपने कार्यों को पूरा करने पर ध्यान देंगे,व्यवहार में थोड़ा बदलाव करें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है,संबंधों में मजबूती आएगी,सेहत का ध्यान रखें,काम से मन भटक सकता है। 


🥀सिंह:-ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे,घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी,समस्याओं का समाधान निकालने में सफल रहेंगे,संपत्ति के कार्य लाभ देंगे,यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे,कानूनी मामलों में लापरवाही न करें,सम्मान व कीर्ति में वृद्धि होगी,व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं,आपको संभलकर चलने की जरूरत है कुछ भी ऐसा न करें जिससे आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़े। 


🥀कन्या:-ॐ बुं बुधाय नम:।

आपके दयालु स्वभाव और शानदार व्यक्तित्व के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे,कार्यस्थल पर अपने उद्देशयों को पूरा करने में सफल रहेंगे,लोगों का सम्मान भी आपको प्राप्त होगा,निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे,भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे,भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा,भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे,दिनचर्या नियमित रहेगी,रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। दूसरों की आलोचना,निंदा से दूर रहें,फालतू खर्च होगा,रिश्ते में सुधार होगा जीवनसाथी का साथ मिलेगा। 


🥀तुला:-ॐ सों सोमाय नम:।

आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी,व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,दूसरों पर अतिविश्वास न करें,नई योजनाओं का सूत्रपात होगा,दूसरों से व्यर्थ में न उलझें,आपके जीवन में सकारात्मक सुधार होगा,अपने व्यवहार और आस-पास के माहौल में चेंज महसूस करेंगे,रिश्तों की परेशानियों से निपटना चुनौतीपूर्ण रहेगा। 


🥀वृश्चिक:-ॐ अं अंगारकाय नम:।

व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। लाभ होगा,लेन-देन में सावधानी रखें,पुरानी लेनदारी वसूल होगी,यात्रा सफल रहेगी,प्रसन्नता रहेगी,नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी,आपके पास जो है,उसे देखते हुए आप खुश रहेंगे,आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे,कुछ चीजों की वजह से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन ज्यादा नहीं सोचेंगे तो दिक्कत नहीं होगी। प्रेम रिश्ते के लिहाज से दिन अच्छा है,माइग्रेन की समस्या महसूस हो सकती है। 


🥀धनु:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

धन प्राप्ति सुगम होगी,प्रसन्नता रहेगी,कार्यप्रणाली में सुधार होगा,अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे,स्वास्थ्य ठीक रहेगा,और सकारात्मक रवैया अच्छी ऊर्जा का संचार करेगा,योजना फलीभूत होगी,जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी,प्रयास व सहयोग से अनुकूलता आएगी,अपने करीब लोगों पर विश्वाव करना आपके लिए मुश्किर साबित होगा,जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होगा। 


🥀मकर:-ॐ शं शनैश्चराय नम:।

रचनात्मक काम होंगे,कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त हो सकती है,धर्म-कर्म में रुचि रहेगी,सत्संग का लाभ मिलेगा,व्यवसाय ठीक चलेगा,प्रसन्नता रहेगी,नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे,सुखद यात्रा के योग हैं,जिम्मेदारी के बोझ से मुक्त हो जाएंगे,लोगों की आप पर निर्भरता कम होने से आपके कार्यभार में कमी आएगी,आप अपने स्वयं के विकास के बारे में सोचेंगे। 


🥀कुंभ:-ॐ चं चन्द्रमसे नम:।

व्यापार लाभप्रद रहेगा,पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा,विवाद समाप्त होने से शांति एवं सुख बढ़ेगा,व्यापार अच्छा चलेगा,संबंधों में सुधार करने का दिन है,जोखिम व जमानत के कार्य टालें,पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी,आप काफी भावनात्मक महसूस करेंगे,आपको कोई सबक सीखने को मिलेगा,बुध उपयुक्त स्थान पर नहीं है,सोच-समझकर व्यय करें। 


🥀मीन:-ॐ बृं बृहस्पतये नम:।

परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे,प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा,प्रेम में सफलता मिलेगी,बाधा दूर होगी,व्यवसाय ठीक चलेगा,प्रसन्नता रहेगी,लाभ होगा,आप ऐसा रिश्ता बनाएंगे जिस पर आप भरोसा कर सकते हैं,आप अपनी गलतियों से जो सीख लेंगे उसके परिणामस्वरूप आगे बढ़ने के प्रति आपका दृष्टिकोण बदल जाएगा।

No comments:

Post a Comment

3'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

विज्ञापन

विज्ञापन